{"_id":"622a5e2fff65ad09843f0b87","slug":"crime-three-arrested-for-assaulting-lawyer-s-friends-pkl-office-news-pkl444341790","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम : वकील के दोस्तों से मारपीट करने पर तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्राइम : वकील के दोस्तों से मारपीट करने पर तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
पंचकूला। मोरनी रोड स्थित क्लब मरीना बे में पार्टी के दौरान वकील और उसके दोस्तों के साथ मारपीट में शामिल तीन आरोपियों को चंडीमंदिर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मानव सेक्टर-19, करण शर्मा सेक्टर-23 चंडीगढ़, शिवम रायपुर खुर्द चंडीगढ़ निवासी के रूप में हुई है।
सेक्टर-11 निवासी गौरव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वे पेशे से वकील है। उन्होंने पिछले दिनों क्लब मरीना बे में अपने जन्मदिन की पार्टी का आयोजन किया था। वे शाम को अपने दोस्तों के साथ वहां पहुंचे थे। रात करीब दो बजे शिकायतकर्ता के दो दोस्त पार्टी के दौरान वॉशरूम गए और जब वे हॉल रूम में वापस आने लगे तो बाउंसरों ने हॉल रूम में प्रवेश करने से रोक दिया।
वस्तुस्थिति बताने के बाद भी उन्हें जाने नहीं दिया। इस दौरान उसके दोस्तों के साथ से मारपीट की गई। चंडीमंदिर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।