फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Corona: Two died due to corona in Panchkula, 23 found infected, 366 people have died due to corona in the district, recovery rate reached 98.35 percent

कोरोना : पंचकूला में कोरोना से दो की मौत, 23 संक्रमित मिले, जिले में कोरोना से 366 लोगों की मौत हो चुकी है, रिकवरी रेट 98.35 फीसदी पहुंचा

Wed, 16 Jun 2021 01:54 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Corona: Two died due to corona in Panchkula, 23 found infected, 366 people have died due to corona in the district, recovery rate reached 98.35 percent
पंचकूला। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले घट-बढ़ रहे हैं, लेकिन दम तोड़ने वालों का सिलसिला नहीं रुक रहा है। मंगलवार को भी कोरोना से दो महिलाओं ने दम तोड़ दिया। इसके अलावा 23 नए संक्रमित भी मिले। दम तोड़ने वालों में दमदमा गांव की एक 48 वर्षीय महिला जबकि गरही कोटाह की एक 52 वर्षीय महिला शामिल है। कोरोना का रिकवरी रेट अब 98.35 फीसदी हो गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि जिले में कोरोना के 23 नए मामले सामने आए हैं। इसमें से 20 मामले पंचकूला के हैं। इसमें 11 पुरुष और नौ महिलाएं हैं। अब तक जिले में कोरोना से 366 की मौत हो चुकी है। कोरोना संक्रमण से जिले में 40125 लोग प्रभावित हुए हैं। जिसमें से पंचकूला के 30481 लोग शामिल हैं। अच्छी बात यह है कि कोरोना संक्रमण से रिकवर करने वालों की संख्या 29979 है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि जिले में 922 लोगों के सैंपल लिए थे, जिसमें से 20 मामले पंचकूला संक्रमित मिले हैं। इन सभी को आइसोलेट कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते अब तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा 351993 लोगों की सैंपलिंग की गई है। मंगलवार को दमदमा के एक, धुलुवाल के एक, गरही कोटाह के एक, हरीपुर के एक, कालका के दो, करनपुर के एक, खटौली के एक, नागल कांडिया के एक, नानकपुर के एक, सेक्टर-14 के तीन, सेक्टर-17 के दो, सेक्टर-20 के एक, सेक्टर-23 के एक, सेक्टर-27 के एक, सेक्टर-4 के दो व्यक्तियों में कोरोना का संक्रमण पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed