फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Corona: Panchkula has six deaths, including four women, 148 infected, Corona's recovery rate 93.94 percent, while active cases reach 1453

कोरोना : पंचकूला में चार महिलाओं समेत छह की मौत, 148 संक्रमित मिले, कोरोना का रिकवरी रेट 93.94 फीसदी जबकि सक्रिय मामले 1453 पहुंचा

Tue, 25 May 2021 01:16 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
Corona: Panchkula has six deaths, including four women, 148 infected, Corona's recovery rate 93.94 percent, while active cases reach 1453
पंचकूला। कोरोना से जिले में सोमवार को चार महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही संक्रमण से मौत का आंकड़ा 320 पहुंच गया है। जिले में सोमवार को कोरोना के 148 नए मामले सामने आए हैं। यह सभी मामले पंचकूला के हैं। कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट अब 93.94 फीसदी हो चुका है, इसके अलावा 1453 सक्रिय मामले हैं। कोरोना से सूरजपुर निवासी 80 वर्षीय महिला, पिंजौर निवासी 65 वर्षीय महिला, माढ़ावाला निवासी 72 वर्षीय पुरुष, टिपरा निवासी 72 वर्षीय पुुुरुष, गढ़ी कोटहा निवासी 72 वर्षीय महिला और कालका निवासी 55 वर्षीय महिला ने दम तोड़ा है।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल की सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि जिले में संक्रमण के 148 मामले सामने आए हैं। सीएमओ ने बताया कि भदोना कला से एक, बैरागी मोहल्ला से दो, बरवाला से दस, बंगा, चंडीमंदिर, चिकन, फिरोजपुर, गढ़ी कोटहा से एक-एक केस सामने आए हैं। वहीं हरिपुर से छह केस, औद्योगिक क्षेत्र से दो, कालका से 11, खड़क मंगोली से एक, खटौली से एक, खोखरा से छह, कोट से एक, माढ़ावाला से दो, एमडीसी से सात, मीरपुर से एक, मोगीनंद से एक, मौली से एक केस सामने आया है। पिंजौर से 20, रायपुररानी से पांच, रथपुर कॉलोनी से दो, सकेतड़ी से दो केस सामने आए हैं।
विज्ञापन

वहीं सेक्टर-10 से तीन, सेक्टर-12 से पांच, सेक्टर-12ए से सात, सेक्टर-15 से आठ, सेक्टर-16 से दो, सेक्टर-17 से एक, सेक्टर-18 से एक, सेक्टर-19 से चार, सेक्टर-2 से चार, सेक्टर-20 से तीन, सेक्टर-21 से चार, सेक्टर-26 से पांच, सेक्टर-27 से एक, सेक्टर-31 से दो, सेक्टर-5, 6, 7 से एक-एक केस सामने आया है। वहीं सेक्टर-9 से चार, सेक्टर-7 से एक, सूरजपुर और टिपरा से एक-एक केस सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed