पंचकूला: पिंजौर में 28 साल में पहली बार नहीं होगा मैंगो फेस्टिवल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिंजौर के मुगलकालीन यादविंद्रा गार्डन में विगत तकरीबन 28 वर्षों से लगातार आयोजित होने वाला मैंगो फेस्टिवल इस बार नहीं होगा। कोराना के चलते इसे रद्द कर दिया गया है। गौरतलब है कि पिंजौर के यादविंद्रा गार्डन में होर्टीकल्चर एवं पर्यटन विभाग संयुक्त रूप से मैंगो फेस्टिवल का आयोजन करते आ रहे हैं। यह आयोजन जुलाई महीने के पहले सप्ताह के शनिवार या रविवार को आयोजित किया जाता है। इस मैंगों फेस्टिवल में पर्यटकों को सैकड़ों किस्म के आम देखने और उनका स्वाद चखने का मौका मिलता था।
अभी तक इस मेले के आयोजन या इसकी तैयारी को लेकर हमारे पास आला अधिकारियों की ओर से कोई जानकारी नहीं आई है। - सुनीत शर्मा, प्रबंधक, पिंजौर गार्डन
विज्ञापन
कोरोना के चलते मैंगों फेस्टिवल को इस बार कैंसिल कर दिया गया है। पिंजौर गार्डन में पर्यटन विभाग और होर्टीकल्चर विभाग संयुक्त रूप से इस मेले को आयोजित करते हैं। अब होर्टीकल्चर विभाग अपने सेंटर लाडवा में इसका आयोजन करेगा। डॉ. अशोक कौशिक, डीएचओ, होर्टीकल्चरविज्ञापन विज्ञापन