फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus does not spread from infected animals, world animal health organisation

विश्व पशु स्वास्थ्य संगठन का दावा- संक्रमित पशुओं से साथियों और इंसानों में नहीं फैलता कोरोना

Sat, 04 Apr 2020 11:39 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो यशपाल शर्मा, चंडीगढ़
यशपाल शर्मा, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 04 Apr 2020 11:39 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus does not spread from infected animals, world animal health organisation
सांकेतिक चित्र
कोरोना से पूरा विश्व खौफजदा है। इस महामारी से निपटने के लिए हर देश ने पूरी ताकत झोंकी हुई है। इस बीच एक अच्छी खबर विश्व पशु स्वास्थ्य संगठन की ओर से है। संक्रमित पशुओं से कोरोना साथी पशु या मनुष्य में नहीं फैलता। यह मनुष्य से मनुष्य में ही फैल रहा है।
विज्ञापन


यह विश्व पशु स्वास्थ्य संगठन की जांच में सामने आया है। जांच में ऐसे कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं, जिससे कि कोरोना पशुओं से उनके साथियों या मनुष्य में फैले। विश्व पशु स्वास्थ्य संगठन ने इसे लेकर ताजा अपडेट सभी देशों के पशु चिकित्सा संघों को जारी किया है।
विज्ञापन


भारतीय पशु चिकित्सा संघ ने अपटेड को सभी पशु चिकित्सा संस्थान व पशुपालन विभाग के हर कार्यालय को भेज दिया है। जिससे लोगों में जागरूकता फैल सके कि पशुओं से कोरोना इंसानों में नहीं फैल रहा। विश्व के साथ ही हिंदुस्तान में भी यह अफवाह चल रही थी कि पशुओं से भी कोरोना हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस पर विश्व पशु स्वास्थ्य संगठन ने आगे आते हुए स्थिति साफ की। उन्होंने बताया है कि हांगकांग में दो कुत्ते व बेल्जियम में एक बिल्ली कोरोना से संक्रमित पाई गई थी। जिसके बाद यह अफवाह फैलाई गई कि पशुओं से उनके साथियों व इंसानों में कोरोना फ़ैल रहा है।

विश्व पशु स्वास्थ्य संगठन ने जांच के बाद खुलासा कर दिया कि अभी तक ऐसे कोई साक्ष्य नहीं हैं जिससे कि पालतू पशुओं बिल्ली, कुत्तों से ये वायरस उनके साथियों या इंसानों में फैल रहा है। भारतीय पशु चिकित्सा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिरंतन कादियान ने कहा कि लोगों में इसके प्रति जागरूक होना जरूरी है।

लोग कोरोना को लेकर किए जा रहे दुष्प्रचार में न फंसें। वह हरियाणा सरकार में कार्यरत हैं, इसलिए पशुपालन विभाग व पशु चिकित्सा संघ के जरिये लोगों में इसके बारे में जागरूकता अभियान चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर इस तरह की अफवाह फैल जाए तो लोग पालतू बिल्ली, कुत्तों को तो घरों से बाहर फेंक देंगे। भैंस, गाय व पोल्ट्री उत्पादों को मारने से भी गुरेज नहीं करेंगे।

विश्व स्तरीय वीडियो कांफ्रेंसिंग में ले रहे हिस्सा
चिरंतन कादियान विश्व पशु स्वास्थ्य संगठन के एशिया-ओसियाना रीजन के काउंसलर भी हैं। उन्होंने बताया कि वीरवार को भी विश्व स्तरीय वीडियो कांफ्रेंसिंग हुई है। इसमें भी संगठन ने सभी देशों को कोरोना के बारे में जागरूकता अभियान लगातार जारी रखने को कहा है।


साथ ही निर्देश दिए गए कि पशुओं से कोरोना होने की अफवाहों को फैलने न दिया जाए। जांच के आधार पर आगे भी ताजा अपडेट जारी किए जाएंगे। जिन्हें जनता तक पहुंचाएं। कादियान ने कहा कि देश में पशुओं की भी निगरानी चल रही है। अभी तक कोई मामला सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed