फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Conflicted in MLAs and bureaucracy regarding security, Privileges Committee summoned Home Secretary

Punjab: सुरक्षा को लेकर विधायकों और अफसरशाही में ठनी, विशेषाधिकार कमेटी ने तलब किए गृह सचिव

Fri, 14 Oct 2022 02:06 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 14 Oct 2022 02:06 AM IST
सार

विधानसभा की विशेषाधिकार समिति के सदस्य बीते दिनों नंगल में एक विशेष कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे। इस दौरान प्रोटोकाल के अनुसार विधायकों को सुरक्षा मुहैया नहीं कराई गई, जिसके चलते विशेषाधिकार समिति ने इसकी शिकायत विधानसभा के स्पीकर से की।

विज्ञापन
Conflicted in MLAs and bureaucracy regarding security, Privileges Committee summoned Home Secretary
पंजाब - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों और अफसरशाही के बीच टकराव पैदा होने लगा है। सत्तापक्ष के विधायकों की सुरक्षा में ढिलाई पर एतराज जताते हुए पंजाब विधानसभा की विधायकों की कमेटी ने सूबे के गृह सचिव को तलब कर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, विधानसभा की विशेषाधिकार समिति के सदस्य बीते दिनों नंगल में एक विशेष कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे। इस दौरान प्रोटोकाल के अनुसार विधायकों को सुरक्षा मुहैया नहीं कराई गई, जिसके चलते विशेषाधिकार समिति ने इसकी शिकायत विधानसभा के स्पीकर से की। स्पीकर के आदेश पर विधानसभा प्रशासन ने गृह सचिव को विधायकों की शिकायत भेजकर जवाब-तलब किया लेकिन गृह सचिव ने इस पर कोई जवाब ही नहीं दिया। इससे नाराज विशेषाधिकार कमेटी ने कड़ा फैसला लेते हुए प्रदेश के गृह सचिव अनुराग वर्मा को 18 अक्तूबर को दोपहर ढाई बजे विधानसभा सचिवालय में विधायकों की कमेटी के समक्ष पेश होने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


उधर, यह भी पता चला है कि गृह सचिव ने उक्त मामले में नंगल के एसएसपी से रिपोर्ट तलब कर ली है। इसके साथ ही गृह सचिव द्वारा अपने विभाग की एक शाखा के सीनियर सहायक को निलंबित भी कर दिया है। इस संबंध में विशेषाधिकार कमेटी के चेयरमैन कुलवंत सिंह पंडोरी ने बताया कि नंगल में विशेष सत्कार कमेटी के दौरे के दौरान प्रोटोकाल कमेटी के सदस्यों को सुरक्षा नहीं करवाई गई थी। उन्होंने बताया कि प्रोटोकाल के अनुसार अधिकारियों को हाजिर रहना चाहिए। इसकी शिकायत उन्होंने विधानसभा के स्पीकर से की थी और विधानसभा की ओर से गृह सचिव से जवाब मांगे जाने पर उन्होंने कोई जवाब ही नहीं दिया इसीलिए अब गृह सचिव को तलब किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed