{"_id":"64501e0e29929380860ae627","slug":"confederation-meeting-today-problems-will-be-discussed-pkl-office-news-c-16-1-130075-2023-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: कन्फेडरेशन की बैठक आज, समस्याओं पर होगा मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: कन्फेडरेशन की बैठक आज, समस्याओं पर होगा मंथन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। स्टिल्ट प्लस चार मंजिला भवनों का विरोध कर रही ऑल हरियाणा स्टेट हुडा सेक्टर्स कन्फेडरेशन की बैठक बुधवार को सेक्टर-28 में की जाएगी। बैठक में लीगल कमेटी के सदस्य और अध्यक्ष भी शामिल रहेंगे। लीगल कमेटी के पास पहुंची शिकायतों पर बैठक में चर्चा की जाएगी। कन्फेडरेशन ने स्टिल्ट प्लस चार मंजिला भवनों के पीड़ितों की मदद के लिए पंचकूला हुडा सेक्टर्स लीगल कमेटी का गठन किया था। काफी संख्या में लोग कमेटी के पास मदद के लिए पहुंच रहे हैं। कुछ लिखित में अपनी शिकायत कमेटी को दे रहे हैं तो कुछ कानूनी सलाह लेकर भी वापस जा रहे हैं। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट जगपाल सिंह को कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। कमेटी के पास अब तक 20 लोग पहुंच चुके हैं।
अदालत का सहारा ले रहे लोग
एडवोकेट जगपाल सिंह ने बताया कि जिन लोगों के मकान क्षतिग्रस्त हो रहे हैं, वो अदालत का सहारा ले रहे हैं। कुछ ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है, वहीं कुछ हुडा के पास शिकायत कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पंचकूला से भी करीब 6 लोग अदालत का दरवाजा खटखटा चुके हैं।
बार एसोसिएशन में दी जा रही सलाह
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जगपाल सिंह ने बताया कि कानूनी मदद मांगने के लिए उनके पास आने पीड़ितों को अदालत में मामले को लेकर जाने के तरीके और केस लड़ने के बारे में जानकारी दी जा रही है। इस मामले के जरूरी पहलुओं के बारे में भी अवगत कराया जा रहा है।