फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Complete the projects announced in the budget by December: Captain

बजट में घोषित प्रोजेक्ट दिसंबर तक पूरे करें: कैप्टन

Thu, 06 May 2021 01:55 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
Complete the projects announced in the budget by December: Captain
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बुधवार को लोक निर्माण विभाग (भवन एवं मार्ग) के जारी सभी प्रोजेक्टों के काम में तेजी लाने और बजट सत्र के दौरान घोषित सभी प्रोजेक्ट दिसंबर 2021 तक मुकम्मल करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि उन्होंने इसके साथ ही कोविड संकट से पड़े वित्तीय बोझ के मद्देनजर इन प्रोजेक्टों की प्राथमिकताओं का भी ख्याल रखने को कहा।
विज्ञापन

विभाग के कामकाज की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि वे सभी स्वीकृत और अलॉट किए कामों को पहल के आधार पर मुकम्मल करें और दिसंबर के बाद ही कोई नया काम शुरू करें। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को हलवारा हवाई अड्डे की प्री-फैब बिल्डिंग के काम में तेजी लाने को कहा, ताकि इसे जल्द कार्यशील किया जा सके। रियायती भाड़े संबंधी मामले का निपटारा करने का भी निर्देश दिया ताकि डेडिकेटेड फ्रेट रेल कॉरिडोर के काम में तेजी लाई जा सके।
विज्ञापन

कैप्टन ने वित्त विभाग से कहा कि वह इंजीनियरिंग विभाग के लिए फंड जारी करने संबंधी तिमाही ढील दें ताकि काम तेजी से पूरे किए जा सकें। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कामों में बेहतरी के लिए प्रोजेक्टों के हर चरण पर निगरानी रखने के निर्देश दिए। इस समीक्षा का उद्देश्य राज्य सरकार की साल 2017-22 के लिए 5 वर्षीय कार्य योजना की प्रगति का जायजा लेना था, जो ग्रामीण लिंक सड़कों को चौड़ा करने, सभी जिला हेड क्वार्टरों को हाई-स्पीड 4/6 लेन सड़कों के साथ जोड़ने और हाई स्पीड इकोनॉमिक कॉरिडोर बनाने पर केंद्रित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed