फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   CM's announcement- Punjab government will provide air travel to toppers of 10th and 12th

Panchkula News: सीएम का एलान-10वीं व 12वीं के टॉपर को हवाई यात्रा कराएगी पंजाब सरकार

Tue, 27 May 2025 09:33 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 09:33 PM IST
विज्ञापन
CM's announcement- Punjab government will provide air travel to toppers of 10th and 12th
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। पंजाब के स्टेट व जिलों के टॉपर विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग की तरफ से हवाई यात्रा करवाई जाएगी। विद्यार्थियों को विभाग की तरफ से देश भर में ऐतिहासिक स्थानों पर टूर पर भेजा जाएगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान मंगलवार को चंडीगढ़ में टॉपर विद्यार्थियों के सम्मान समारोह में यह एलान किया है।
मान ने शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस की इसकी व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि हमारे पास फंड की कोई कमी नहीं है, इसलिए इस योजना को जल्द लागू किया जाए। कार्यक्रम के दौरान एक-एक स्कूल प्रिंसिपल ने जानकारी दी कि वह अपने टॉपर विद्यार्थियों को हवाई यात्रा करवाते हैं और अलग-अलग जगह उनको टूर पर भेजते हैं। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि पूरे पंजाब में ही इस योजना को लागू किया जाना चाहिए। आगामी विधानसभा सत्र के दौरान भी टॉपर विद्यार्थियों को विधानसभा सत्र देखने के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन

मान ने कहा कि विद्यार्थियों को प्रमुख शैक्षिक संस्थानों में भी भेजा जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को नई चीजें सीखने में मदद मिलेगी। इस दौरान मान ने विभिन्न जिलों के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान भी किया। साथ ही विद्यार्थियों को आह्वान किया कि वे उन लोगों को अपना रोल मॉडल बनाएं, जिनसे प्रेरणा लेकर वे जिंदगी में कुछ बन सकें। अब ये छात्र अपने जूनियर्स के लिए रोल मॉडल बन गए हैं और यह उनका नैतिक कर्तव्य है कि वे अन्य छात्रों को भी सफलता हासिल करने के लिए प्रोत्साहित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन



शिक्षकों की दूसरे कार्यों में नहीं लगाएंगी ड्यूटी :
मान ने कहा कि शिक्षकों की दूसरे कार्यों में ड्यूटी नहीं लगाएंगी। केंद्र को भी पहले ही पत्र जारी करेंगे स्पष्ट कर देंगे कि जनगणना के काम में शिक्षकों को नहीं लगाया जाएगा। एक छात्रा ने मान के समक्ष यह मामला उठाया था कि इस कारण उनकी पढ़ाई प्रभावित होती है। मान ने स्कूल ऑफ एमिनेंस में सीटों बढ़ाने की बात भी कही है। छात्रों को अपनी पसंद का क्षेत्र सावधानी से चुनने के लिए प्रेरित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले नंबर पर आने वाले छात्रों के पीछे दूसरे और तीसरे स्थान पर आने वाले छात्रों का भी योगदान होता है, उनकी वजह से ही वे पहले स्थान पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed