फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Clusters will be formed to encourage new startups in MSMEs

एमएसएमई में नए स्टार्टअप को प्रोत्साहन के लिए बनेंगे कलस्टर

Tue, 22 Jun 2021 02:03 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Clusters will be formed to encourage new startups in MSMEs
चंडीगढ़। हरियाणा में लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम दर्जे के उद्योगों के नए स्टार्टअप के प्रोत्साहन के लिए जिला स्तर पर क्लस्टर स्थापित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अधिकारियों को इसकी योजना बनाने के निर्देश दिए हैं। योजना का लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाना रहेगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने सोमवार को चंडीगढ़ में एमएसएमई की क्लस्टर योजना की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने इसके लिए भूमि, योजना, उत्पाद के प्रकार, प्रौद्योगिकी, टेस्टिंग सर्टिफिकेशन, रिसर्च एवं डेवलपमेंट, प्रोसेसिंग, मार्केटिंग, फाइनेंसिंग, एक्सपोर्ट, डिजाइनिंग पैकेजिंग आदि की योजना पर बारीकी से काम करने को कहा। इसमें निर्यात का काम मुख्य रूप से विदेश सहयोग विभाग देखेगा। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि पूरी योजना बनाकर पोर्टल पर लोगों से सुझाव मांगे जाएं। लोग किस-किस प्रकार के उद्योग लगाने में रुचि ले रहे हैं। आवश्यकता पड़ने पर उनकी बैठक भी बुलाएं ताकि क्लस्टर योजना उद्देश्य को प्राप्त कर सके।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को क्लस्टर स्थापित करने के लिए जमीन की व्यवस्था भी समय से करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि किस-किस वस्तु का हरियाणा से निर्यात होता है, उस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर निर्यात करने वालों का एक सलाहकार बोर्ड या काउंसिल बनाएं ताकि निर्यात में आने वाली दिक्कतों का आसानी से समाधान किया जा सके। हर जिले में उस क्षेत्र में पैदा होने वाली उपज से बनने वाले उत्पादों पर आधारित क्लस्टर स्थापित करने की दिशा में कार्य करें। जैसे दादरी में टमाटर, रेवाड़ी में डेयरी, महेंद्रगढ़ में सरसों, सिरसा जिले में किन्नू का उत्पादन ज्यादा होता है। इन जिलों में इन्हीं उत्पादों पर आधारित क्लस्टर लगाना ज्यादा कारगर रहेगा। छोटे-छोटे उद्योग लगने से लोगों को अधिक रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed