फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   CLTA

यौन उत्पीड़न मामले में पांच आरोपियों ने दायर की अग्रिम जमानत याचिका

Thu, 05 Sep 2019 02:12 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
CLTA
चंडीगढ़। यौन उत्पीड़न मामले में सीएलटीए के पांच नाबालिग आरोपियों की एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज पूनम आर जोशी की अदालत में अग्रिम जमानत याचिका पर बुधवार को सुनवाई हुई। इस मामले में पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। सुप्रीम कोर्ट ने इस शिकायत को जनहित याचिका के रूप में लिया है। इस मामले में 6 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। उसके बाद सात सितंबर को चंडीगढ़ जिला अदालत में सुनवाई होगी।
विज्ञापन

मामला 23 जुलाई 2019 का है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उनकी बेटी सेक्टर-10 सीएलटीए में टेनिस की प्रैक्टिस केलिए जाती है। इस दौरान पांच टेनिस खिलाड़ी पिछले तीन महीने से उसके साथ छेडछाड़ कर रहे हैं। पिता ने लड़कों की शिकायत सीएलटीए के प्रेसिडेंट जयसिंह और सीओओ मेघराज को दी। शिकायत पर इन्होंने कुछ दिन के लिए एक को रेस्टिकेट और दो आरोपियों को सस्पेंड कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने दोबारा पीड़िता से छेड़छाड़ शुरू कर दी। इसके साथ ही आरोपियों ने पीड़िता को हॉस्टल रूम में आने को कहा। पीड़िता के पिता जब दोबारा एसोसिएशन केप्रधान केपास शिकायत करने गए तो एसोसिएशन ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। अभी तक भी आरोपियों को गिरफ्तार तक नहीं किया गया है, इसलिए आरोपियों ने जिला अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। वहीं, पुलिस पर सीएलटीए के सदस्यों को आरोपी नहीं बनाया है, जबकि उन्हें आरोपी बनाया जाना चाहिए था। इसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed