{"_id":"65ea1e16e34cd0425f0c0b7a","slug":"civil-hospital-server-down-long-queue-for-report-pkl-office-news-c-290-1-pkl1068-7186-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सिविल अस्पताल का सर्वर डाउन, रिपोर्ट के लिए लग रही लंबी लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सिविल अस्पताल का सर्वर डाउन, रिपोर्ट के लिए लग रही लंबी लाइन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में जांच रिपोर्ट ऑनलाइन नहीं मिलने से मरीजों और उनके तीमारदारों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ऑनलाइन रिपोर्ट वाला सर्वर डाउन है। दो माह से ज्यादा समय से खराब होने के कारण लोगों को एक क्लिक पर फोन और लैपटॉप से रिपोर्ट नहीं मिल रही है। इस कारण लोगों को लाइनों में लगकर रिपोर्ट लेनी पड़ रही है। सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में रोजाना करीब तीन हजार मरीज इलाज के लिए आते हैं। इसमें 2500 मरीजों का टेस्ट किया जाता है। मरीजों का टेस्ट किए जाने के साथ ही थायराइड सहित अन्य जांच की रिपोर्ट दो दिन में आती है।
रिपोर्ट आने के बाद भी लोगों को लंबी लाइनों में लगकर इंतजार करना पड़ता है। सुबह के समय सबसे अधिक लोगों को टेस्ट के लिए लंबी लाइनों में लगना पड़ रहा है। सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में टेस्टिंग के लिए आए सेक्टर-16 के सुधीर कुमार और बरवाला से आए गगनदीप सिंह और श्रुति ने बताया कि टेस्ट की रिपोर्ट दो दिनों से नहीं आई है। मैसेज आने के बाद इस रिपोर्ट को खोलने का प्रयास किया गया लेकिन यह नहीं खुली है। इसके बाद अस्पताल के लंबे काउंटर पर लगने के बाद रिपोर्ट मिली है। इसके लिए सर्वर दो माह से खराब चल रहा है, लेकिन अस्पताल प्रबंधन की ओर से इसे ठीक नहीं कराया जा है। इस कारण मरीजों और उनके तीमारदारों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
सिविल अस्पताल के ऑनलाइन रिपोर्ट सर्वर को जल्द ही ठीक कराया जाएगा। इसके लिए जल्द ही इंजीनियर को बुलाया जाएगा। वह सर्वर सहित सभी खामियां काे दूर कर देगा। लोगों को एक क्लिक पर जल्द रिपोर्ट मिलेगी। - डॉ. उमेश मोदी, पीएमओ, सिविल अस्पताल सेक्टर-6