फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Cheated 50 thousand rupees online by telling aunt's son

बुआ का बेटा बताकर 50 हजार रुपये निकाले

Tue, 12 Jul 2022 01:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Cheated 50 thousand rupees online by telling aunt's son
पंचकूला। बुआ का बेटा बताकर एक व्यक्ति के बैंक खाते से 50 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। करण सिंह ने मामले की शिकायत स्टेट साइबर थाना एमडीसी में दी है। पीड़ित ने बताया कि 9 जून को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया। उसने खुद को उसकी बुआ का बेटा बताया और कहा कि फौज में नौकरी करता था। आरोपी ने बताया कि उसके 25 हजार रुपये किसी ने देने हैं, लेकिन वह ड्यूटी पर बाहर है।
विज्ञापन

उसके फोन में पैसे ट्रांसफर नहीं हो सकते। ऐसे में पीड़ित का मोबाइल नंबर मांगा ताकि गूगल पे या पेटीएम के माध्यम से रुपये जमा करवा सके। पीड़ित ने तुरंत अपना मोबाइल नंबर दे दिया। उसके कुछ मिनट के बाद ही पीड़ित के मोबाइल नंबर पर मैसेज आया और आरोपी ने कहा कि एलआईसी का पैसा आना है। उसके लिए लिंक क्लियर कर पूरी जानकारी ओटीपी सहित भरना है। कहे अनुसार पीड़ित ने लिंक पर क्लिक किया और पूरी जानकारी समेत ओटीपी भर दिया।
विज्ञापन

इसके तुरंत बाद 25 हजार रुपये पीड़ित के बैंक खाते से निकल गए। पीड़ित ने पैसा वापस करने को कहा तो आरोपी ने कहा कि दोबारा वह ओटीपी डालेगा तो 50 हजार रुपये वापस आ जाएंगे। दोबारा ओटीपी डालते ही पीड़ित के बैंक खाते से 25 हजार रुपये फिर निकल गए। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस व बैंक में दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed