फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   chandigarh theft gold

दस लाख के जेवर चोरी करने वाले को पुलिस ने दबोचा

Sun, 25 Aug 2019 01:48 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
chandigarh theft gold
चंडीगढ़। सारंगपुर थाना पुलिस ने 10 लाख रुपये की ज्वेलरी चोरी करने के आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान विनीत थापा (52) पुत्र गोपाल सिंह निवासी शिवालिक विहार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी से चोरी के सभी गहने बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने शनिवार को आरोपी को जिला अदालत में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, खुड्डा लाहौरा निवासी सचिन शर्मा सेक्टर-32 के हॉस्पिटल में टेक्नीशियन के पद पर तैनात हैं। वहीं, उनकी पत्नी ओल्ड एज होम में काम करती हैं। बीते 14 अगस्त को पति-पत्नी दोनों काम पर गए थे और बेटा स्कूल गया हुआ था। दोपहर में बेटा जब स्कूल से लौटा तो देखा कि घर का ताला टूटा पड़ा है। उसने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी और घर के अंदर लेकर गया तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। पड़ोसियों ने सचिन व उनकी पत्नी को भी फोन कर इसकी जानकारी दी। घर पहुंचकर सचिन ने पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन

पुलिस को सचिन ने बताया कि अलमारी में लगभग 10 लाख रुपये के जेवर रखे थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो पता चला आरोपी नया गांव के छोटी करोरां में छिपा है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ में विनीत ने स्वीकर किया कि सारंगपुर में उसी ने चोरी की थी। इसके अलावा इसी साल मार्च में सेक्टर-20 स्थित शिव कुमार शर्मा के घर में चोरी की बात भी उसने कबूल की। पुलिस ने शिव कुमार के घर से चोरी हुए जेवर भी आरोपी से बरामद कर लिए हैं। जांच में यह बात भी सामने आई कि वर्ष 2015 में नया गांव पुलिस ने भी चोरी के आरोप में विनीत को गिरफ्तार किया था। उसके कुछ दिनों बाद वह जमानत पर रिहा हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed