फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Health Secretary Yashpal Garg has ordered termination of NHM employees sitting on strike

चंडीगढ़: हड़ताल कर रहे एनएचएम कर्मचारियों की सेवा समाप्त करने के आदेश, स्वास्थ्य सचिव ने बताया अनुशासनहीनता

Thu, 28 Oct 2021 11:33 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 28 Oct 2021 11:33 PM IST
सार

हड़ताल कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि कोविड के दौरान जान हथेली पर रखकर क्या इसी दिन के लिए ही ड्यूटी की थी। प्रशासन हमें ईमानदारी और मेहनत का उपहार ऐसे प्रताड़ित करके दे रहा है।

विज्ञापन
Chandigarh Health Secretary Yashpal Garg has ordered termination of NHM employees sitting on strike
चंडीगढ़ में एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ में एनएचएम कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने को गलत ठहराते हुए स्वास्थ्य सचिव यशपाल गर्ग ने उनकी सेवा समाप्त करने का आदेश दिया है। उनका कहना है कि कोविड, डेंगू और मलेरिया के कारण स्वास्थ्य विभाग पर बेहद दबाव है। स्वास्थ्य निदेशक की ओर से हड़ताल न करने के आदेश की अवहेलना कर एनएचएम कर्मचारियों ने अनुशासनहीनता की है। इसलिए जो भी कर्मचारी हड़ताल में शामिल हुए हैं, उनकी सेवा समाप्त कर अस्पताल व स्वास्थ्य केंद्रों में उनके प्रवेश पर रोक का आदेश दिया गया है।

विज्ञापन


वहीं, कर्मचारियों की कमी को दूर करने के लिए ठेकेदार से नई तैनाती प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया गया है। इसमें कोविड के दौरान रखे गए आउटसोर्स के उन कर्मचारियों को वरीयता देने को कहा गया है, जिनकी सेवा समाप्त की जा चुकी है। उन्होंने व्यवस्था संभालने के लिए मौजूदा कर्मचारियों से अतिरिक्त ड्यूटी कराने को कहा है। स्वास्थ्य सचिव का कहना है कि एनएचएम कर्मचारी वेतन तो डीसी रेट पर लेना चाहते हैं, लेकिन काम और अन्य शर्तों को अपने अनुसार लागू करवाना चाहते हैं। ऐसा नहीं हो सकता।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - चंडीगढ़: देखभाल के नाम पर जानवरों के साथ अत्याचार की हाईकोर्ट में शिकायत, यूटी प्रशासन को नोटिस जारी 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं डीसी रेट से वेतन भुगतान के नाम पर जबरदस्ती आउटसोर्स के मानकों को थोपे जाने के विरोध में एनएचएम कर्मचारी गुरुवार को भी हड़ताल पर रहे। जीएमएसएच-16 में एकत्र होकर कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। मामले पर प्रशासक के सलाहकार और स्वास्थ्य सचिव के बीच वार्ता भी हुई, लेकिन कोई हल नहीं निकल सका।

एनएचएम कर्मचारियों ने बताया कि सलाहकार ने उनकी मांगों को सही ठहराते हुए स्वास्थ्य सचिव से वार्ता का निर्देश दिया, लेकिन स्वास्थ्य सचिव ने सुनवाई करने से साफ मना कर दिया। उनका कहना है कि अगर डीसी रेट पर वेतन चाहिए तो आउटसोर्स के मानकों का शत प्रतिशत पालन करना होगा। उन्होंने हमारी हड़ताल को गलत ठहराया। उन्होंने हड़तालरत कर्मचारियों की जगह नई भर्ती करने की भी बात कही। इससे कर्मचारियों में काफी रोष है। कर्मचारियों का कहना है कि कोविड के दौरान जान हथेली पर रखकर क्या इसी दिन के लिए ही ड्यूटी की थी। प्रशासन हमें ईमानदारी और मेहनत का उपहार ऐसे प्रताड़ित करके दे रहा है। कर्मचारियों ने शुक्रवार को भी हड़ताल जारी रखते हुए सचिवालय कूच करने का निर्णय लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed