फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   President ramnath kovind handed over Maka Trophy to VC and Sports Director

माका ट्रॉफी में पीयू की हैट्रिक: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने वीसी व खेल निदेशक को सौंपी ट्रॉफी

Sat, 13 Nov 2021 11:21 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 13 Nov 2021 11:21 PM IST
सार

इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट में पंजाब विश्वविद्यालय का दबदबा बरकरार है। लगातार तीसरे साल विश्वविद्यालय ने मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है। 

विज्ञापन
President ramnath kovind handed over Maka Trophy to VC and Sports Director
पीयू के वीसी प्रो. राजकुमार को ट्रॉफी सौंपते राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब यूनिवर्सिटी ने लगातार तीसरे साल भी इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट में शीर्ष प्रदर्शन करते हुए मौलाना अबुल कलाम आजाद (माका) ट्रॉफी पर कब्जा किया है। यह ट्रॉफी शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पीयू वीसी प्रो. राज कुमार व खेल निदेशक प्रो. प्रशांत गौतम को सौंपी। राष्ट्रपति ने इसके लिए पूरी टीम व खिलाड़ियों को बधाई दी और आगे भी बेहतर प्रदर्शन करने को कहा।

विज्ञापन


पीयू वीसी प्रो. राज कुमार ने कहा कि यह वास्तव में पीयू के खिलाड़ियों, कोचों और खेल निदेशालय के अधिकारियों के लिए खेल में सम्मान लाने के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने पूरी पीयू बिरादरी को बधाई दी। खेल निदेशक एवं यूआईएचटीएम के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. प्रशांत गौतम ने बताया कि 16वीं बार माका ट्रॉफी प्राप्त करना और दो बार हैट्रिक बनाना पीयू के लिए बड़े सम्मान की बात है।
विज्ञापन


उन्होंने कोचों और खिलाड़ियों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि पीयू खेल विभाग आगे भी ऐसे ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगा। खिलाड़ियों को इस तरह तैयार किया जाएगा ताकि उनके सपने पूरे हो सकें। खेल से लेकर नौकरी तक के बंदोबस्त करने की तैयारी चल रही है। खिलाड़ियों को अभाव में नहीं रहने दिया जाएगा। माका ट्रॉफी ग्रहण करने के दौरान पीयू खेल समिति की अध्यक्ष डॉ. नीना सेठ पाजनी, डॉ. राकेश मलिक, उप निदेशक, खेल विभाग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed