फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh may get another UT guest house

चंडीगढ़ को मिल सकता है एक और गेस्ट हाउस, प्रशासन ने चिन्हित की जगह, शायद पंचायत भवन

Tue, 22 Oct 2019 11:18 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Tue, 22 Oct 2019 11:18 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh may get another UT guest house
फाइल फोटो
यूटी प्रशासन सेक्टर-18 स्थित पंचायत भवन को यूटी गेस्ट हाउस के रूप में बदलने पर विचार कर रहा है। भवन के रेनोवेशन कार्य को जल्द शुरू करने के लिए एडवाइजर मनोज परिदा ने चीफ इंजीनियर को निर्देश दे दिए हैं। जल्द ही पंचायत भवन का पूरी तरह कायाकल्प कर कमरों से लेकर इंटीरियर तक में सुधार कर दिया जाएगा। मंजूरी के बाद शहर को एक और यूटी गेस्ट हाउस की सौगात मिल सकती है।
विज्ञापन


प्रशासन न केवल पंचायत भवन को यूटी गेस्ट हाउस की तर्ज पर रेनोवेट करेगा। साथ ही इसे दूसरा यूटी गेस्ट हाउस भी घोषित कर सकता है। इससे यूटी गेस्ट हाउस पर पड़ने वाला भार काफी हद तक कम होगा। साथ ही प्रशासन को यहां से कमाई भी होगी। प्रशासन शहर में बदहाल हालत में मौजूद और भी सरकारी इमारतों को चिह्नित कर रहा है।
विज्ञापन


इस कड़ी में फिलहाल मध्य मार्ग स्थित सेक्टर-18बी पर मौजूद पंचायत भवन और सेक्टर-17 सी में स्थित 30 बे बिल्डिंग को चिह्नित किया गया है। प्रशासन इन इमारतों की एक ओर जहां हालत सुधारना चाहता है। वहीं भवनों को नया स्वरूप दे लोगों को सुविधा देने चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत भवन भी एक तरह से गेस्ट हाउस के रूप में ही मौजूद है लेकिन ज्यादातर देखने को मिलता है कि यहां कमरे खाली पड़े रहते हैं और लॉबी के हॉल में कपड़ों और सामानों की सेल लगी रहती है। कम आमदनी के चलते बदहाल हालत में पहुंच चुके इस भवन को प्रशासन रेनोवेट कर यूटी गेस्ट हाउस के तौर पर तैयार करने की तैयारी कर चुका है। इसके रेनोवेशन को लेकर चीफ इंजीनियर को निर्देशित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed