{"_id":"6161f6f58ebc3e05ed355030","slug":"chandigarh-inflation-petrol-crosses-100-first-time-in-city-panchkula-news-pkl4295389100","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई की मार: चंडीगढ़ में पहली बार पेट्रोल 100 के पार, रोजाना 25 से 30 पैसे बढ़ रहे दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई की मार: चंडीगढ़ में पहली बार पेट्रोल 100 के पार, रोजाना 25 से 30 पैसे बढ़ रहे दाम
Sun, 10 Oct 2021 11:52 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 11:52 AM IST
सार
केंद्र सरकार प्रति लीटर पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी वसूलती है, जबकि राज्य सरकार व यूटी प्रशासन वैट। कोरोना काल में केंद्र व राज्य सरकार की कमाई बंद हो गई। ऐसे में उनके पास पेट्रोल व डीजल आय का सबसे अच्छा स्रोत बना है। यदि पेट्रोल-डीजल पर केंद्र व राज्य सरकार अपने टैक्स हटाकर सिर्फ जीएसटी की उच्चतम दर 28 फीसदी टैक्स वसूलती है तो पेट्रोल-डीजल की कीमतें करीब 40 फीसदी तक गिर सकती है।
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल
- फोटो : iStock
विस्तार
चंडीगढ़ में सामान्य पेट्रोल के दाम 100 रुपये पार कर गए हैं। चंडीगढ़ में पहली बार है, जब शहरवासी 100 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल खरीदेंगे। डीजल के दाम भी 92.20 रुपये के साथ उच्चतम स्तर पर हैं। मोहाली में कुछ महीने पहले ही पेट्रोल 100 रुपये हो गया था, जबकि पंचकूला में कुछ दिनों पहले पेट्रोल ने 100 का आंकड़ा छुआ। रविवार को चंडीगढ़ में पेट्रोल का दाम 100.08 रुपये प्रति लीटर हो गया।
विज्ञापन
पिछले एक हफ्ते से रोजाना पेट्रोल-डीजल के दाम में करीब 25 से 30 पैसे की बढ़ोतरी हो रही है। सिर्फ इस वर्ष में ही जनवरी से 9 अक्तूबर तक पेट्रोल 80 रुपये से 100 रुपये पहुंच गया है। वहीं, अगर पिछले पांच साल की बात करें तो करीब 37 रुपये की वृद्धि हुई है। दामों में लगातार वृद्धि का असर आम आदमी की जेब पर दिखने लगा है। जरूरी चीजों के दाम बढ़ रहे हैं तो आने-जाने का खर्च भी काफी ज्यादा हो चुका है।
विज्ञापन
पेट्रोल पंप डीलर्स पंजाब के प्रवक्ता मोंटी सहगल ने कहा कि सरकार अगर एक्साइज ड्यूटी कम नहीं करेगी तो आने वाले दिनों में पेट्रोल के दाम 150 रुपये पार कर जाएंगे, क्योंकि क्रूड ऑयल के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं। दाम बढ़ने से ग्राहकों का ही नहीं, डीलर्स का भी नुकसान हो रहा है, क्योंकि हमारा मार्जिन लीटर की बिक्री पर है। उनके पंप पर रोजाना 4000 लीटर की बिक्री थी लेकिन अब 3000 के करीब लीटर रह गई है।
विज्ञापन
पीयू के अर्थशास्त्री डॉ. तिलकराज ने बताया कि क्रूड ऑयल महंगा हो रहा है लेकिन पेट्रोल के दाम अधिक बढ़ने का यह केवल एक ही कारण है। इसके साथ रिफाइनरी कर, ट्रांसपोर्टेशन, डीलर कमीशन के अलावा राज्यों का टैक्स पेट्रोल के दाम बढ़ा रहा है।
जुलाई 2017 से अक्तूबर 2021 के बीच पेट्रोल के दाम
- चंडीगढ़ मोहाली (पंजाब) पंचकूला (हरियाणा)
- 2021 100.08 105.93 101.26
- 2020 77.39 82.41 78.44
- 2019 69.35 73.81 72.73
- 2018 72.85 82.68 77.28
- 2017 63.36 73.59 64.03