{"_id":"617d7b7b3f560407ae2ab048","slug":"chandigarh-crime-not-suicide-businessman-amrit-singh-thapar-was-murdered-panchkula-news-pkl4316542180","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ा खुलासा: आत्महत्या नहीं, व्यापारी अमृत सिंह थापर का कत्ल हुआ था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ा खुलासा: आत्महत्या नहीं, व्यापारी अमृत सिंह थापर का कत्ल हुआ था
Sun, 31 Oct 2021 03:29 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 03:29 PM IST
सार
सूत्रों के अनुसार थापर के कुछ करीबियों से पुलिस पूछताछ भी कर रही है। जल्द ही मामले में बड़ा खुलासा होने की उम्मीद है। फिलहाल सेक्टर तीन थाने में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
अमृत सिंह थापर
- फोटो : फाइल
विस्तार
अपने बेटे के घर में फंदे पर लटके मिले व्यापारी अमृत सिंह थापर (72) ने आत्महत्या नहीं की थी, बल्कि उनका कत्ल किया गया था। घटना के एक साल बाद पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है। एसएसपी ने जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी है। कुछ करीबियों से पूछताछ भी की जा रही है। सच सामने लाने का जिम्मा एसपी सिटी केतन बंसल को सौंपा गया है।
विज्ञापन
पिछले साल अगस्त में अमृत सिंह थापर का शव सेक्टर-10 स्थित उनके बेटे के घर शौचालय में सीलिंग फैन पर पगड़ी के सहारे फंदे से लटका मिला था। जांच में पता चला कि अमृत काफी समय से परिवार के साथ नई दिल्ली में रह रहे थे।
विज्ञापन
उनका छोटा बेटा अमेरिका और बड़ा बेटा देवेंद्र थापर चंडीगढ़ सेक्टर-10 में रहता है। अमृत सिंह दिल्ली से अपने बेटे के पास चंडीगढ़ आए थे। सुबह के समय शौचालय गए थे। काफी देर बाद भी जब बाहर नहीं निकले तो परिजनों ने जाकर देखा। थापर फंदे पर लटके हुए थे। उस समय पुलिस ने आत्महत्या के तहत कार्रवाई की थी। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला था।
विज्ञापन
पुलिस को शुरू से ही मामला संदेहास्पद लग रहा था लेकिन कोई ठोस सुराग हाथ में नहीं था। पुलिस ने दो बार थापर के शव का पोस्टमार्टम कराया। पहले जीएमएसएच-16 में जबकि दूसरा पीजीआई में।
दोनों ही रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि की गई कि गला दबने से थापर की मौत हुई। लेकिन गला पगड़ी से दबा या किसी ने दबाया, यह स्पष्ट नहीं हो पाया। तफ्तीश में जुटी पुलिस के हाथ अब कुछ अहम सुराग लगे हैं। सूत्रों के अनुसार थापर के कुछ करीबियों से पुलिस पूछताछ भी कर रही है। जल्द ही मामले में बड़ा खुलासा होने की उम्मीद है। फिलहाल सेक्टर तीन थाने में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है।