{"_id":"614a46378ebc3ea0132e7f82","slug":"chandigarh-crime-bolero-driver-slapped-sandeep-who-got-praise-from-pm-modi-panchkula-news-pkl427581482","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़: वैन में बनाई लाइब्रेरी, पीएम मोदी भी कर चुके तारीफ...अब संदीप कुमार को बोलेरो चालक ने मारा थप्पड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़: वैन में बनाई लाइब्रेरी, पीएम मोदी भी कर चुके तारीफ...अब संदीप कुमार को बोलेरो चालक ने मारा थप्पड़
Wed, 22 Sep 2021 12:52 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 12:52 PM IST
सार
चंडीगढ़ के संदीप कुमार गरीब विद्यार्थियों तक मुफ्त में किताबें पहुंचाते हैं। लगभग तीन साल से संदीप कुमार 20 हजार विद्यार्थियों का भविष्य गढ़ रहे हैं। पेन की रिफिल तक वह बच्चों तक पहुंचाते हैं। यही वजह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में संदीप सिंह का जिक्र किया और उनके प्रयास की सराहना की थी।
विज्ञापन
संदीप कुमार।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
11 महीने पहले किताबें व स्टेशनरी का सामान मुफ्त में घर तक पहुंचाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में खुड्डालाहौरा के संदीप कुमार की तारीफ की थी। अब उन्हीं संदीप के साथ सेक्टर-37 की मार्केट में पार्किंग को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि हरियाणा सरकार लिखी बोलेरो गाड़ी के चालक ने थप्पड़ मारने के साथ धमकी भी दी है। इसकी शिकायत पर सेक्टर-39 थाना पुलिस ने संदीप का मेडिकल करवाकर मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
संदीप ने बताया कि मंगलवार रात करीब साढ़े 9 बजे वह सेक्टर-37/सी स्थित मार्केट में खाना खाने गए थे। इस दौरान उन्होंने अपनी कार पार्किंग में खड़ी कर रखी थी। खाना खाने के बाद वह लौटे तो देखा कि एक बोलेरो गाड़ी जिस पर हरियाणा सरकार लिखा था, उसके चालक ने उनकी कार के पीछे अपनी गाड़ी खड़ी कर दी थी। इस वजह से उन्हें कार को निकालने में दिक्कत आ रही थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- तस्वीरें: इस शख्स की पीएम मोदी ने की तारीफ, वैन में बनाई लाइब्रेरी, गरीब बच्चों तक पहुंचाते हैं किताब
विज्ञापन
आरोप है कि उन्हें काफी देर गाड़ी हटने का इंतजार करना पड़ा। जब उन्होंने बोलेरो चालक से गाड़ी हटाने के लिए कहा तो वह बहसबाजी पर उतारू हो गया और बोला कि वह उसका कुछ नहीं कर सकता। जब संदीप ने विरोध जताया तो चालक ने थप्पड़ मार दिया। मामला बढ़ने पर मार्केट में भीड़ जमा हो गई। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया लेकिन तब तक बोलेरो चालक फरार हो गया। वहीं, शिकायतकर्ता ने बोलेरो गाड़ी का नंबर नोट कर पुलिस को दे दिया है। वहीं, सेक्टर-39 थाना पुलिस का कहना है कि शिकायत ले ली गई है। गाड़ी नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान कर दोनों पक्षों का बयान दर्ज किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।