फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Chances of cold rise after next 48 hours

अगले 48 घंटे के बाद ठंड बढ़ने के आसार

Wed, 18 Nov 2020 02:20 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 02:20 AM IST
विज्ञापन
Chances of cold rise after next 48 hours
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

चंडीगढ़। बारिश के बाद उम्मीद के मुताबिक तापमान नहीं गिरा। रात का तापमान अब भी सामान्य से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। दरअसल, एक नया पश्चिमी विक्षोभ आ गया है, जिसकी वजह से उत्तर पश्चिमी दिशा से आने वाली ठंडी हवाएं ठहर गई हैं। दो दिन बाद जब विक्षोभ की विदाई होगी तो ठंडी हवाएं आएंगी। तब तापमान में जबरदस्त गिरावट दर्ज की जा सकती है। नए पश्चिमी विक्षोभ की विदाई के बाद रात के तापमान में चार से पांच डिग्री की गिरावट दर्ज किए जाने के आसार हैं। हालांकि नया पश्चिमी विक्षोभ पुराने जैसा सक्रिय नहीं होगा।
मैदानी इलाके पंजाब-हरियाणा व चंडीगढ़ में इसका कोई असर नहीं रहेगा लेकिन अगले दो दिन ऊंचाई वाले इलाके जम्मू-कश्मीर, हिमाचल व उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में बर्फबारी व बारिश होगी। चंडीगढ़ मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से तापमान स्थिर हो गए हैं। अगले दो दिन तापमान में कोई खास गिरावट नहीं आएगी। मंगलवार को चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम था जबकि न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से दो डिग्र्री अधिक था।
विज्ञापन

बीता पश्चिमी विक्षोभ काफी सक्रिय था, जिसकी वजह से न सिर्फ पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हुई बल्कि मैदानी इलाकों में बारिश भी हुई है। अब यह सिस्टम आगे बढ़ गया है। इसके बढ़ते ही नया पश्चिमी विक्षोभ आ गया है। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि अगले दो से तीन दिन अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। अधिकतम तापमान 26 डिग्री के बीच रिकार्ड किया जा सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री के बीच रहेगा। 20 नवंबर से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed