फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   challans of overload vehicles, recovered 3.70 lakh

ओवरलोड वाहनों के काटे चालान, 3.70 लाख वसूले

Mon, 05 Oct 2020 01:51 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
challans of overload vehicles, recovered 3.70 lakh
पंचकूला। ओवरलोड वाहन चालक अब विभागीय कार्रवाई से बच नहीं पाएंगे। जिला प्रशासन ने ऐसे वाहन चालकों पर शिकंजा कसने के लिए अभियान छेड़ दिया है। जिले में रविवार को ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अतिरिक्त उपायुक्त मनिता मलिक के नेतृत्व कार्रवाई की गई। आरटीओ इंस्पेक्टर अजय सैनी ने विभिन्न स्थानों पर नाका लगाकर ओवरलोड नौ वाहनों को रोका और चालान किया। इस दौरान जुर्माने के रूप में वाहन चालकों से 3.70 लाख रुपये की राशि वसूली गई। इंस्पेक्टर ने कहा कि ओवरलोड वाहन चालकों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा ओवरलोड वाहन रामगढ़ पुलिस चौकी के सामने से गुजरते हैं। क्योंकि पंचकूला जिले के रायपुररानी और बरवाला क्षेत्र में सबसे ज्यादा अवैध खनन का कारोबार होता है। जहां से 24 घंटे में साढ़े सात सौ से भी ज्यादा ओवरलोड टिप्पर गुजरते हैं। ऐसा नहीं है कि चौकी और थाना प्रभारी को ओवरलोड टिप्परों के संचालन की सूचना नहीं होती है, लेकिन वह उनके खिलाफ कार्रवाई की जहमत नहीं उठाते हैं। इस मामले को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था, जिस पर संज्ञान लेकर अतिरिक्त उपायुक्त मनिता मलिक ने कार्रवाई का फैसला लिया है। उनका कहना है कि आरटीओ का चार्ज उनके पास ही है और वह ओवरलोडिंग वाहनों का संचालन किसी भी सूरत में नहीं होने देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed