फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Challan will be presented this week in Hoshiarpur case: Captain

पंजाब : होशियारपुर दुष्कर्म मामले में कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- इसी हफ्ते पेश किया जाएगा चालान

Mon, 26 Oct 2020 02:11 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 26 Oct 2020 02:11 AM IST
विज्ञापन
Challan will be presented this week in Hoshiarpur case: Captain
कैप्टन अमरिंदर सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने रविवार को कहा कि उनकी सरकार ने होशियारपुर के दुष्कर्म व हत्या के मामले में यूपी सरकार की तरह ढिलाई नहीं बरती। उन्होंने हाथरस मामले से उलट तुरंत कार्रवाई की है। इस मामले में चालान इसी हफ्ते अदालत में पेश कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


पटियाला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कैप्टन ने केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण की टिप्पणी पर कहा कि यदि पंजाब सरकार या पुलिस होशियारपुर मामले में तेजी न दिखाती तो राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य उसी तरह प्रतिक्रिया देते जैसे कि उन्होंने हाथरस मामले में दी थी। गौरतलब है कि होशियारपुर में छह साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन


सिद्धू को दरकिनार नहीं किया
एक सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कौन कहता है पंजाब कांग्रेस में नवजोत सिंह सिद्धू दरकिनार किए गएं। ऐसा कुछ नहीं है। ईडी द्वारा उनके बेटे रणइंदर सिंह को समन भेजे जाने संबंधी सवाल पर कैप्टन ने कहा कि यह कोई पहली बार नहीं है कि एजेंसी द्वारा उनके परिवार को समन भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों के संपर्क में हैं हमारे मंत्री
आर्थिक गतिविधियों को नुकसान पहुंच रहा है। राज्य के पास सिर्फ एक दिन का कोयले का स्टॉक और काफी कम यूरिया बचा है। राज्य के मंत्री किसान जत्थेबंदियों के साथ बातचीत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ग्रिड से बिजली नहीं खरीद सकते क्योंकि राज्य के पास पैसा नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed