फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Chaitra Navratri: Roadways buses will make 120 rounds to bring devotees to the temple

चैत्र नवरात्र : श्रद्धालुओं को मंदिर तक लाने के लिए 120 चक्कर लगाएंगी रोडवेज की बसें

Fri, 25 Mar 2022 01:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Chaitra Navratri: Roadways buses will make 120 rounds to bring devotees to the temple
पंचकूला। चैत्र नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने में परेशानी नहीं होगी। शहर में पहुंचते ही श्रद्धालुओं को माता मनसा देवी मंदिर के लिए हरियाणा रोडवेज की बस सुविधा मिलेगी। इसके लिए हर रोज बसें अलग-अलग स्थानों से 120 चक्कर लगाएंगी। सप्तमी और अष्टमी को चक्करों की संख्या बढ़ाकर 150 की जाएगी।
विज्ञापन

यह फैसला वीरवार को माता मनसा देवी मंदिर में हुई बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने की। पहली बार रायपुररानी और बतौड़ से भी दो-दो बसें चलाई जाएंगी। जीरकपुर और सिंहपुरा बस स्टैंड से माता मनसा देवी मंदिर तक 10-10 बसें चलाई जाएंगी। कूहनी साहिब गुरुद्वारा के समीप अंडरपास से मनसा देवी मंदिर तक श्रद्धालुओं को लाने और छोड़ने के लिए शटल बस सर्विस की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

माता मनसा देवी मंदिर में दो से 10 अप्रैल तक चैत्र नवरात्र के दौरान लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। तैयारियों को लेकर वीरवार को मंदिर में बैठक का आयोजन किया गया। विस अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने सभी विभागों के अधिकारियों को 30 मार्च तक सभी तैयारियां करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में उपायुक्त एवं श्री माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के मुख्य प्रशासक महावीर कौशिक, अतिरिक्त उपायुक्त आयुष सिन्हा, बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अशोक कुमार बंसल, सचिव शारदा प्रजापति, काली माता मंदिर कालका के सचिव पृथ्वीराज, एसीपी यातायात राज कुमार, हरियाणा रोडवेज के महाप्रबंधक रविंद्र पाठक, लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़कें) के कार्यकारी अभियंता गौरव जैन, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता विकास लाठर, नगर निगम पंचकूला के कार्यकारी अभियंता जसवंत सिंह, डीएफओ मोरनी बीएस राघव, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी विरेंद्र पूनिया और बोर्ड के सदस्यों में अजय शर्मा, कमल सरूप अवस्थी, अमित जिंदल, बलकेश वत्स, हरबंस सिंगला, विशाल सेठ, नरेंद्र जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर क्षेत्र को चार सेक्टर में बांटा
बेहतर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस विभाग द्वारा मंदिर क्षेत्र को चार सेक्टर में बांटा गया है। प्रत्येक सेक्टर की निगरानी के लिए एक डीएसपी रैंक के अधिकारी की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा 1100 पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। 500 पुलिसकर्मी माता मनसा देवी मंदिर में ही तैनात रहेंगे। पुलिस विभाग द्वारा विभिन्न स्थानों पर 16 नाके लगाए जाएंगे। ज्ञानचंद गुप्ता ने निर्देश दिए हैं कि मेले के दौरान माता मनसा देवी मंदिर और काली माता मंदिर कालका में 24 घंटे बिजली की निर्बाध आपूर्ति की जाए।
सेक्टर-6 अस्पताल में रिजर्व रहेंगे 20 बेड
ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंदिर की लाइब्रेरी में स्थित डिस्पेंसरी के अलावा लक्ष्मी धर्मशाला में भी एक अतिरिक्त डिस्पेंसरी बनाई जाए। वहां शिफ्ट के अनुसार 24 घंटे डॉक्टरों की टीम तैनात की जाए। इसके अलावा मंदिर और डिस्पेंसरी के समीप एक-एक एंबुलेंस का प्रबंध किया जाए ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में मरीज को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि नागरिक अस्पताल सेक्टर-6 में कम से कम 20 बेड आरक्षित रखे जाएं और साथ ही मनीमाजरा स्थित डिस्पेंसरी से भी नियमित संपर्क स्थापित करें। मेले में प्लास्टिक कैरी बैग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा, अगर किसी दुकानदार के पास प्लास्टिक कैरी बैग मिलता है तो उसका चालान किया जाएगा।

टंकियों की सफाई होगी, प्रसाद के भरे जाएंगे सैंपल
उन्होंने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को निर्देश दिए कि दूषित जल से होने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए माता मनसा देवी मंदिर परिसर में लगी सभी पानी की टंकियों की उचित साफ-सफाई की जाए। इसके अलावा मेले के दौरान पानी की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिदिन सुबह और शाम पानी के सैंपल जांच के लिए भेजे जाएं। इसी प्रकार उन्होंने निर्देश दिए कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी लंगर और प्रसाद की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सैंपल लेकर जांच के लिए भेजेंगे। उन्होंने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण और नगर निगम को सिंहद्वार से लेकर मुख्य मंदिर तक उनके अधिकार क्षेत्र में पड़ने वाली सड़कों की मरम्मत 30 मार्च से पहले पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed