{"_id":"5d5b01fd8ebc3e89f5620fc0","slug":"cab-fire-panchkula-news-pkl3479298139","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में बीच सड़क धू-धू कर जलने लगी कैब, ड्राइवर ने ऐसे बचाई सवारियों की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में बीच सड़क धू-धू कर जलने लगी कैब, ड्राइवर ने ऐसे बचाई सवारियों की जान
Tue, 20 Aug 2019 01:58 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ सेक्टर 4 और 5 की डिवाइडिंग रोड पर जली हुई कार।
- फोटो : अमर उजाला
सेक्टर-4/5 की डिवाइडिंग रोड के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब बीच सड़क पर एक कैब में पहले तो शार्ट सर्किट हुआ और फिर देखते देखते कार धू-धू कर जलने लगी। कैब में आग लगता देख ड्राइवर ने चुस्ती दिखाई और सवारियों को उतारा। इस दौरान ड्राइवर ने आग बुझाने का भरपूर प्रयास किया लेकिन आग और भड़क गई।
विज्ञापन
इसके बाद मौके पर फायर ब्रिगेड टीम को बुलाना पड़ा। आग पर जब तक काबू पाया जाता तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। गनीमत रही कि इस आग में किसी को जानी नुकसान नहीं हुआ। घटना सोमवार सुबह करीब 11.05 बजे की है। इंडिगो कैब (एचआर62ए 7776) लेक की ओर जा रही थी तभी अचानक कार के अगले हिस्से से शार्ट सर्किट होकर धुआं उठने लगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- पत्नी प्यार से बोली-पायल पांव में चुभ रही हैं, आप इन्हें निकाल दो, सुबह होते ही पति के उड़े होश
विज्ञापन
चालक सुनील तीनों सवारियों को उतारकर आग बुझाने का प्रयास करने लगा लेकिन आग ने बुझने के बजाय विकराल रूप ले लिया। शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। इसके बाद मामले की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना पाकर दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और जब तब आग बुझाती कैब जलकर राख हो गई। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।