फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Burn OPD ready in hospital on Diwali, treatment will be immediate

दिवाली पर अस्पताल में तैयार बर्न ओपीडी, तत्काल होगा इलाज

Sun, 27 Oct 2019 02:00 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
Burn OPD ready in hospital on Diwali, treatment will be immediate
पंचकूला। दिवाली पर होने वाली आकस्मिक घटनाओं से निपटने के लिए सेक्टर- 6 सिविल अस्पताल ने एहतियातन अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मरीजों को तुरंत इलाज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अस्पताल ने बर्न ओपीडी तैयार की है। अस्पताल ने डॉक्टरों की टीम गठित की है जो इस तरह के मामलों को गंभीरता से देखेंगे और मरीज को तुरंत प्राथमिक उपचार देंगे।
विज्ञापन

पंचकूला स्वास्थ्य विभाग की ओर से अस्पताल में पर्याप्त दवाओं का भंडारण के साथ साथ आपातकालीन सेवाएं चुस्त रखने के आदेश पीएमओ जारी किए हैं। इस दौरान स्ट्रेचर और व्हील चेयर भी तैयार कर ली गई है। आतिशबाजी के दौरान झुलसने की घटनाओं को देखते हुए यह फैसला स्वास्थ्य विभगा की ओर से लिया गया है। इस बार रविवार को दीपावली होने के चलते ज्यादा दिक्कतें नहीं आएंगी। पीएमओ गोपाल कृष्ण भारद्वाज ने बताया कि रविवार के दिन दिवाली होने के कारण मरीजों का दबाव दिन में कम होगा। रात के समय इमरजेंसी में मेडिकल टेक्निशियन, डॉक्टरों की संख्या बढ़ाई गई है। स्पेशलिस्ट डॉक्टरों को ऑन कॉल रहने के आदेश दिए हैं। सिविल हॉस्पिटल की इमरजेंसी में डॉक्टरों का नया रोस्टर बनाया गया है, जिसमें सर्जन, फिजिशियन के साथ इस बार ऑर्थोपेडिक सर्जन को भी रखा गया है। इसके अलावा आंख के डाक्टरों की तैनाती भी की गई है।
विज्ञापन

पंचकूला स्वास्थ्य विभाग के पीएमओ गोपाल कृष्ण भारद्वाज ने बताया कि आंख में पहले कोई चीज गिर जाती है तो उसे ठीक से धोना चाहिए। सावधानी बरतना सबसे अच्छा उपाय है। बच्चे पटाखे जलाने से बचे और दीप जलाकर अपने जीवन को रोशन करें। पटाखा नहीं जलाया जाना चाहिए। इसके अलावा लोगों को अगर परेशानी होती है तो इमरजेंसी में इलाज कराने के लिए जरूर आएं जिससे कि उन्हें परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed