फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Bulldozers run on illegal properties built by selling drugs

Panchkula News: नशा बेच बनाई अवैध संपत्ति पर चलाया बुलडोजर

Fri, 24 Oct 2025 10:02 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Fri, 24 Oct 2025 10:02 PM IST
विज्ञापन
Bulldozers run on illegal properties built by selling drugs
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। नशा बेच कर बनाई गई अवैध संपत्ति पर नगर निगम की टीम और कमिश्नरेट पुलिस ने बुलडोजर चला दिया। उक्त कार्रवाई शिमलापुरी के गुरु गोबिंद सिंह नगर इलाके में रहने वाले नशा तस्कर रार्बट सिद्धू और उसकी बहन रवीना द्वारा बनाई संपत्ति पर की गई।

आरोपी रार्बट सिद्धू पुलिस को नशा तस्करी के मामले में वांछित है। पुलिस ने उसके घर का आगे का हिस्सा गिरा दिया। डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस क्राइम हरपाल सिंह ग्रेवाल ने बताया कि रार्बट सिद्धू और उसकी बहन रवीना के खिलाफ नशा तस्करी के मामले दर्ज हैं। रार्बट के पूरे परिवार पर आठ से दस मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम की टीम के साथ मिल उसकी नाजायज प्रापर्टी पर बुलडोजर चलाया है। घर का आगे वाला हिस्सा गिरा दिया गया है। उन्होंने कहा कि इलाका निवासियों को उक्त बारे में पता किया तो सभी ने सहयोग दिया। डीसीपी ने कहा कि अगर नशा तस्कर नहीं सुधरेंगे तो ऐसी कार्रवाई पुलिस की तरफ से लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed