{"_id":"655bb6fbe52d11db5d0d4e5d","slug":"brakes-of-school-bus-fail-at-kali-ghati-turn-11-children-including-two-teachers-injured-pkl-office-news-c-87-1-spkl1029-6648-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: काली घाटी मोड़ पर स्कूल बस के ब्रेक फेल, दो शिक्षिकाओं समेत 11 बच्चे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: काली घाटी मोड़ पर स्कूल बस के ब्रेक फेल, दो शिक्षिकाओं समेत 11 बच्चे घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला-मोरनी। पिकनिक मनाने आ रहे गुरु नानक पब्लिक स्कूल मुल्लांपुर के बच्चों से भरी बस के सोमवार को काली घाटी मोड़ पर ब्रेक फेल हो गया। हादसे में दो अध्यापिकाओं समेत 11 बच्चों को चोटें आई हैं। तीव्र ढलान पर ब्रेक फेल होने पर चालक ने सड़क किनारे लगी ग्रिल से टकराकर बस को मिट्टी के ढेर में रोकने का प्रयास किया। बस खाई में गिरने से तो बच गई लेकिन इस प्रयास में कुछ सवारियां बस से बाहर गिर गईं। घायलों का पंचकूला के नागरिक अस्पताल में उपचार चल रहा है। मामले की जानकारी स्थानीय ट्रांसपोर्टर मोहन सिंह गझान ने पुलिस को दी। पुलिस ने सभी को एंबुलेंस में बैठाकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां से सेक्टर-6 रेफर किया गया। बस में करीब 30 लोग सवार थे।
चश्मदीद मोहन सिंह ने बताया कि जिस जगह पर हादसा हुआ वह बेहद खतरनाक ढलान है। इस ढलान पर हर चालक बड़े वाहन को कंट्रोल नही कर सकता। तीव्र ढलान पर ब्रेक फेल होने के कारण बस नंबर पीबी10 बीवी 6810 की स्पीड अचानक बढ़ गई। चालक ने तैसे-तैसे बस को किनारे लगाकर रोक दी। झटका लगने के कारण कई बच्चे बस से बाहर गिर गए। इस हादसे में करीब 11 लोग घायल हुए हैं। घायलों की पहचान सिमरन (15), सुखदीप (16), हरमनजोत कौर (15), दालदीप (17), परनित (16), गीता शर्मा अध्यापिका का हाथ फ्रैक्चर हुआ है जबकि वनिता के कमर में चोट आई है।
सड़क पर नही चेतावनी बोर्ड
जिस कालीघाटी मोड़ पर हादसा हुआ है, वहां लोकनिर्माण विभाग द्वारा कोई भी चेतावनी बोर्ड नहीं लगाया गया है। हादसा रोकने के लिए मात्र रेलिंग है जोकि नाकाफी है। इलाके के ग्रामीण जगदीप शर्मा ने बताया कि हादसे वाली जगह सड़क के एक और हजारों फुट गहरी खाई है। उसमें लुढ़कने पर जान का भी नुकसान हो सकता है। ऐसे में इस पूरे मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने अनिवार्य हैं।