फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Bhupendra Yadav and Rao Inderjit Singh will be on the same platform in the provincial meeting

एक ही मंच पर होंगे भूपेंद्र यादव और राव इंद्रजीत सिंह

Wed, 13 Oct 2021 12:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Bhupendra Yadav and Rao Inderjit Singh will be on the same platform in the provincial meeting
चंडीगढ़। हरियाणा में भाजपा सरकार के 7 साल पूरे होने और ऐलनाबाद उपचुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए 13 अक्तूबर को पंचकूला में भाजपा की प्रांतीय परिषद की बैठक होगी। अहम बात ये है कि पहली बार एक ही केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह एक मंच पर होंगे। पहली बार आमने सामने होने पर सभी की नजरें दोनों नेताओं पर बनी रहेंगी।
विज्ञापन

भाजपा द्वारा जारी कार्यक्रम में दोनों नेताओं का समय दिया गया है। बता दें कि इससे पहले केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव अहीरवाल में जन आशीर्वाद रैली कर चुके हैं और इस रैली से राव समेत समर्थकों ने दूरी बनाई थी। हरियाणा प्रभारी विनोद तावड़े और प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ समेत मुख्यमंत्री मनोहर लाल कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाएंगे। बैठक में प्रदेश के सभी जिलों से 3500 से अधिक कार्यकर्ता मौजूद रहने की संभावना है। दो सत्रों में होने वाली यह बैैठक सुबह 10 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलेगी। बैठक में प्रदेश के तमाम मुद्दों पर मंथन किया जाएगा और जमीनी स्तर पर सरकार का फीडबैक भी लिया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में ऐलनाबाद उपचुनाव को लेकर चुनाव प्रभारी पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला अपना वक्तव्य रखेंगे। चुनावी रणनीति को लेकर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी। इसी प्रकार, तमाम मोर्चा के पदाधिकारियों को अपनी अपनी बात रखेंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल और प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ सरकार के सात साल कार्यक्रम को लेकर दिशा निर्देश दिए हैं। 27 अक्तूबर को सरकार के सात साल पूरे होने पर पूरे माह चलने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बताई जाएगी। बैठक में केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, प्रो. रामबिलास शर्मा, रतन लाल कटारिया कैप्टन अभिमन्यु समेत अन्य नेता शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed