फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   bharti mittal, new DC, join, panchkula, transfer, bjp government

डीसी बोलीं, पब्लिक कनेक्ट में ज्यादा विश्वास रखती हूं

Thu, 28 Apr 2016 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 28 Apr 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
bharti mittal, new DC, join, panchkula, transfer, bjp government
डीसी गरिमा मित्तल - फोटो : अमर उजाला
सीएम खट्टर के पंचकूला विकास मंत्र के साथ पंचकूला में उपायुक्त का कार्यभार संभालने जा रहीं गरिमा मित्तल का टारगेट एकदम स्पष्ट है। ज्वाइनिंग के पहले ही उन्होंने पंचकूला की स्टडी शुरू कर दी है और यह स्टडी ही सिटी के विकास में उनकी रफ्तार बनेगी।
विज्ञापन


गरिमा मित्तल बेसलाइन पर काम करना अहम मानती हैं और यही कारण है कि जब उनसे पंचकूला के बारे में चर्चा की गई तो सबसे पहले उनकी जुबां पर आया मोरनी का नाम, जिसके विकास के लिए अभी से उन्होंने माइंड मेकअप कर लिया है। मित्तल ने कहा कि वह पब्लिक कनेक्ट में ज्यादा विश्वास रखती हैं। 
विज्ञापन


फरीदाबाद से फोन पर ‘अमर उजाला’ के साथ हुई बातचीत में गरिमा मित्तल ने कहा कि वह पंचकूला में मीटिंग के लिए आई हैं, जिला काफी अच्छा है। उन्होंने कहा कि जिले की ठीक ढंग से स्टडी करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सिटी की स्टडी के बाद उनकी कोशिश होगी कि फरीदाबाद और गुड़गांव की बेस्ट प्रेक्टिस वह पंचकूला में लाना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोरनी, बरवाला और पंचकूला के जिन क्षेत्रों में प्रचार प्रसार की अपार संभावनाएं होंगी उस पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। पंचकूला जिले की नई डीसी के आने के बाद पंचकूला में हुडा की कार्यप्रणाली में भी बदलाव के आसार हैं।

इसका कारण है कि गरिमा मित्तल फरीदाबाद में हुडा की प्रशासक और फरीदाबाद और अतिरिक्त संपदा निदेशक रह चुकी हैं। वह हुडा की कार्यप्रणाली भली प्रकार जानती हैं। ऐसी स्थिति में जिले में होने वाली कष्ट निवारण समिति की बैठकों और अन्य जनता से जुड़े मुद्दों पर उनका खास ध्यान होगा। 

 
जिला प्रशासन में महिलाओं का जलवा
पंचकूला जिला प्रशासन में अब महत्वपूर्ण पदों पर महिला अफसर ही तैनात हो गई हैं। एडीसी हेमा शर्मा, एसडीएम राधिका सिंह, नगराधीश ममता शर्मा हैं। ऐसा माना जा रहा है कि महिला अधिकारियों की नियुक्ति से जिला प्रशासन के कार्य सुचारु रूप से चल रहे हैं। जिला प्रशासन में महिला अधिकारियों की तैनाती का फायदा महिलाओं को मिल रहा है। महिला अफसरों से वह अपनी बात आसानी के साथ कह सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed