फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bhagwnat Mann gives a big statement on Navjot Singh Sidhu

भगवंत मान बोले- नवजोत सिद्धू 'आप' में आएं तो उनका स्वागत, बादल साहब की उम्र सेवा कराने की

Mon, 02 Mar 2020 11:19 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 02 Mar 2020 11:19 AM IST
विज्ञापन
Bhagwnat Mann gives a big statement on Navjot Singh Sidhu
भगवंत मान - फोटो : अमर उजाला
आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के राज्य प्रधान और सांसद भगवंत मान ने कहा है कि अगर नवजोत सिंह सिद्धू पार्टी में आते हैं तो उनका स्वागत है।
विज्ञापन


चंडीगढ़ प्रेस क्लब में रविवार को बुलाई प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए भगवंत मान ने कहा ने कहा कि नवजोत सिद्धू साफ छवि वाले नेता हैैं और मैं व्यक्तिगत तौर पर भी उनका फैन हूं। उन्होंने कहा कि लेकिन पंजाब के लिए नवजोत सिद्दू, भगवंत मान या सुखपाल खैरा मुद्दा नहीं है बल्कि असली मुद्दे किसानों की आत्महत्या, नशे में डूबते नौजवान और बेरोजगारी हैं।

भगवंत मान ने पंजाब का हित चाहने वाले सभी लोगों से आह्वान किया कि आओ एकजुट होकर पंजाब को फिर से नंबर 1 राज्य बनाएं, क्योंकि कांग्रेसी और अकाली-भाजपा जैसी रिवायती पार्टियों ने पंजाब को नोच-नोच कर खा लिया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज पंजाब में हर जन्म लेने वाले बच्चे के सिर 70 हजार रुपये से अधिक का कर्ज होता है और सवा ढाई लाख करोड़ रुपये से अधिक का ऋणी हो चुका है। इस मौके पर भाजपा के यूथ नेता गुरतेज पन्नू अपने साथियों समेत आम आदमी पार्टी में रस्मी तौर पर शामिल हो गए, जिनका भगवंत मान ने पार्टी में स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी में शामिल होने वालों में हनी बाजवा, तीर्थ चाहल, रवि पठानकोट, अनुमित, बनी सिद्धू, धीरज गुुपता के नाम प्रमुख हैं। मान ने कहा कि अकाली, कांग्रेसियों की भ्रष्ट और माफिया सरकारों ने ऐसे हालात पैदा कर दिए हैं कि पंजाब का भविष्य कहे जाने वाले पढ़े-लिखे नौजवान अपने हाथों में डिग्रियां लेकर सडक़ों पर अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं और रिवायती पार्टियां उनको हक देने की बजाय लाठियां बरसा रही है।

मान ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गुटका साहिब की कसम ली थी कि वह 4 हफ्तों में नशा तस्करों को काबू कर लेंगे लेकिन अफसोस अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि नौजवान तो अब हाथियों को बेहोश करने वाली दवाओं का इस्तेमाल करने लग गए हैं और इस दवा की ओवरडोज से वह मौत के मुंह में जा रहे हैं।

बादल साहब की उम्र सेवा करवाने की है: मान

भगवंत मान ने पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए कहा कि बड़े बादल कह रहे हैं पंजाब की सेवा के लिए मुझे एक मौका ओर दे दो । मैं कहना चाहता हूं। बड़े बादल साहिब आपकी उम्र अब सेवा करवाने की है, पंजाब की यूथ को मौका दें पंजाब की सेवा के लिए।

बजट कम था शायरी जगह थी: मान
भगवंत मान ने वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल द्वारा पेश किए बजट को लोक विरोधी और पंजाब विरोधी करार देते हुए कहा कि वित्त मंत्री ने खाली खजाने से एक बार फिर खोखला बजट पेश किया है। मनप्रीत बादल ने कैप्टन सरकार में चौथी बार खोखला बजट पेश करके राज्य के हर वर्ग को घोर निराशा से भर दिया है।

मान ने कहा कि पंजाब के वित्तीय हालात सुधरने की बजाए बिगड़ते ही जा रहे है और पंजाब 22,8906 करोड़ रुपये का ऋणी हो चुका है, जो नए वित्तीय वर्ष 2020-21 के अंत तक 248236 करोड़ को पार कार जाएगा। मान ने चुटकी लेते कहा कि पंजाब का बजट कम था उर्दू शायरी ज्यादा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed