फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Badminton-cum-multipurpose halls to be built in community centers

Panchkula News: सामुदायिक केंद्रों में बैडमिंटन-कम-मल्टीपर्पज हाल बनाया जाएगा

Fri, 22 Dec 2023 01:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Badminton-cum-multipurpose halls to be built in community centers
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। नगर निगम पंचकूला की फाइनेंस एवं कांट्रेक्ट कमेटी की बैठक वीरवार को महापौर कुलभूषण गोयल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 10 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इन पर करीब 12 करोड़ रुपये की लागत आएगी। कुलभूषण गोयल ने बताया कि बैठक में वार्ड नंबर-10 सेक्टर 12 सामुदायिक केंद्र में बैडमिंटन-कम-मल्टीपर्पज हाल बनाने के लिए 1.57 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।
वार्ड नंबर-8 सेक्टर-19 में मकान नंबर-873, 768, 760, 1332, 1197 और 1050 के पास बैडमिंटन कोर्ट बनाने के लिए 56 लाख 18 हजार रुपये को मंजूरी दी गई है। सेक्टर 5-6, 7-6 से लेकर सेक्टर-7 के अंतिम कोने तक डिवाइडिंग सड़क पर रेलिंग लगाने के लिए 52 लाख 19 हजार रुपये सेक्टर-7 के अलग-अलग पार्कों में एलईडी पोस्ट टोप लाइट लगाने के लिए 67 लाख 32 हजार रुपये को मंजूरी दी गई। वार्ड नंबर-3 के सेक्टर 16 के मकान नंबर 605, सेक्टर-7 के मकान नंबर 450 के पास बने पार्क में ईपीडीएम ट्रैक बनाने, सेक्टर-7 के सामुदायिक केंद्र के सामने बने पार्क में ट्विन बैडमिंटन कोर्ट बनाने के लिए 84 लाख 52 हजार रुपये, गांव बिल्ला वार्ड नंबर 19 में बरसाती नाले की चैनेलाइजेशन के लिए एक करोड़ 46 लाख रुपये, सेक्टर 27 में बने नए वृद्धाश्रम का फर्नीचर खरीदने के लिए 58 लाख 93 हजार रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 14 सेक्टर 20 पंचकूला के सामुदायिक केंद्र में बैडमिंटन-कम-मल्टीपर्पज हाल के लिए एक करोड़ 51 लाख 95000, वार्ड नंबर 17 के सामुदायिक केंद्र सेक्टर 25 पंचकूला में बैडमिंटन मल्टीपर्पज हाल के लिए एक करोड़ 51 लाख 95000, सेक्टर 26 वार्ड नंबर 18 के सामुदायिक केंद्र के लिए बैडमिंटन शहर मल्टीपर्पज हाल के लिए एक करोड़ 51 लाख 95 हजार रुपये को मंजूरी दी गई। इस बैठक में वार्ड नंबर 20 के गांव कोर्ट में सामुदायिक बिल्डिंग निर्माण के लिए एक करोड़ 69 लाख रुपये का प्रस्ताव भी आया, जिसे अगली मीटिंग के लिए लंबित रख दिया गया। इस बैठक में आयुक्त सचिन गुप्ता, उपनिगम आयुक्त अपूर्व चौधरी, एसई विजय गोयल, पार्षद सुनीत सिंगला, गुरमेल कौर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed