फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Baba Bageshwar's court will be decorated from today, entry will be from 4 pm

Panchkula News: आज से सजेगा बाबा बागेश्वर का दरबार, शाम चार बजे से एंट्री

Mon, 26 May 2025 01:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Baba Bageshwar's court will be decorated from today, entry will be from 4 pm
पंचकूला सेक्टर 5 शालीमार ग्राउंड में सोमवार से शुरू होने जा रही श्री हनुमान कथा के चलते सेक्टर
सेक्टर-5 के दशहरा ग्राउंड में एंट्री के लिए बनाए गए आठ गेट, चालीस हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था
विज्ञापन

दो वीआईपी, दो वीवीआईपी व चार आम लोगों के लिए बनाए गए हैं एंट्री गेट
छह जगहों पर पार्क कर सकेंगे वाहन, पांच लाख पानी की बोतलें मंगाईं

माई सिटी रिपोर्टर



पंचकूला। सेक्टर-5 के दशहरा ग्राउंड में सोमवार से बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री का दरबार सजेगा। यहां करीब 40 हजार श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था की गई है। दशहरा ग्राउंड में पंडाल तक पहुंचने के लिए आठ एंट्री गेट बनाए गए हैं। जिसमें दो वीवीआईपी, दो वीआईपी व आम लोगों के लिए चार एंट्री गेट शामिल हैं। इसके अलावा छह जगहों पर लोग अपने वाहन पार्क कर सकेंगे। इसकी भी व्यवस्था की गई है।
पंचकूला में पहली बार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सोमवार से शाम 6 से रात 9:30 बजे तक 30 मई तक पंचकूला में श्री हनुमंत कथा का वाचन करेंगे। जिसमें हजारों श्रद्धालु कथा का आनंद लेंगे। इसकी तैयारी आयोजकों ने पूरी कर ली है। पंडाल के साथ शहर के बेला विस्टा चौक सहित आयोजन स्थल के आसपास की सड़कों को लाइटों से सजाया गया है। कथा के लिए सोमवार शाम चार बजे से लोगों की एंट्री शुरू होगी। वहीं शाम 6 बजे पंडित धीरेंद्र शास्त्री स्टेज पर पहुंचेंगे। आयोजन स्थल पर करीब 40 हजार लोगों की बैठने की व्यवस्था की गई है। वीआईपी के लिए 1500 और वीवीआईपी के लिए 2500 कुर्सियां लगेंगी। सीनियर सिटीजंस जिन्हें जमीन पर बैठने में दिक्कत होगी, उनके लिए चार हजार कुर्सियों का प्रबंध किया गया है। यह जानकारी आयोजन स्थल के पदाधिकारी मुकेश सिंगला ने दी।
विज्ञापन




बाजारों की पार्किंग में खड़ी होंगी गाड़ियां

पार्किंग के लिए छह स्थान निर्धारित किए गए हैं। इनमें सेक्टर-5, 8, 9, 10, 11, 12 के बाजारों की पार्किंग का एरिया शामिल हैं। सुविधा के अनुसार लोग यहां अपने वाहनों की पार्किंग कर सकते हैं। दशहरा ग्राउंड में 40 हजार लोगों के बैठने के लिए 210 बाई 700 का पंडाल तैयार किया गया है। वहीं जिस स्टेज पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बैठेंगे। उसकी साइज 120 बाई 180 की है। रविवार को ही लोग शाम से लोग आने शुरू हो गए थे, ऐसे श्रद्धालुओं के लिए लंगर की व्यवस्था भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



चाय और पानी के लिए स्टॉल बनाए

गर्मी के मौसम को देखते हुए कथा में शामिल होने वाले लोगों के लिए पेयजल की व्यवस्था की गई है। आयोजकों ने पांच लाख पानी की बोतलें मंगवाईं हैं। लंगर के लिए स्टॉल बनाए गए हैं। यहां चाय और पानी के लिए चार स्टॉल लगाए गए हैं। बारिश की वजह से स्टॉल के पास कीचड़ हो गया था। जिसे रविवार शाम तक रेत भरवाकर सही कर दिया गया है।


सेक्टर की अंदरूनी सड़कों का करें इस्तेमाल, ट्रैफिक जाम से मिलेगी निजात
सेक्टर-5 में सोमवार की शाम बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री कथा का वाचन करने पंचकूला पहुंचेंगे। शाम 6 से रात के 10 बजे तक शालीमार ग्राउंड में 20 से 25 हजार लोगों के आने की उम्मीद है। कथा शुरू होने से पहले शाम चार से छह बजे और कथा समाप्त होने के बाद रात साढ़े नौ से 11 बजे तक यहां ट्रैफिक जाम की समस्या का लोगों को सामना करना पड़ सकता है। इसलिए लोगों को सेक्टर पांच मुख्य मार्ग के बजाय सेक्टर की अंदरूनी सड़कों का इस्तेमाल करना चाहिए। बेहतर होगा कि सेक्टर-5 के रास्ते सेक्टर-8, 9, 10, 11 में आने लोग अंदरूनी सड़कों का इस्तेमाल करें। वहीं सेक्टर-10, 11, 9, 8 के स्थानीय लोग भी मार्केट की अंदरूनी पार्किंग का इस्तेमाल करेंगे तो समस्या नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed