फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Assembly nod to Panchkula Metropolitan Development Authority

पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण को सदन की हरी झंडी

Wed, 25 Aug 2021 02:17 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 02:17 AM IST
विज्ञापन
Assembly nod to Panchkula Metropolitan Development Authority
चंडीगढ़। पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण के गठन पर मानसून सत्र के अंतिम दिन विधानसभा ने भी मुहर लगा दी। मंगलवार को सदन में पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण विधेयक, 2021 सर्वसम्मति से पारित किया गया। इस प्राधिकरण का गठन गुरुग्राम व फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण की तर्ज पर किया गया है।
विज्ञापन

विधानसभा में विधेयक पारित होने के बाद अब प्रदेश सरकार राज्यपाल की मंजूरी से प्राधिकरण के गठन की गजट अधिसूचना जारी करेगी। इसके गठन के पीछे सरकार का उद्देश्य पंचकूला में रोजगार के अवसर उत्पन्न कर निवासियों को गुणवत्ता पूर्ण जीवन उपलबध करवाना है। सरकार ने विधेयक में कहा है कि पंचकूला महानगर क्षेत्र का त्वरित आर्थिक विकास हुआ है। अवसंरचना अभाव के कारण अनेक चुनौतियों इस समय सामने हैं, जिन्हें नजरअंदाज करते हैं तो पंचकूला के नागरिकों के जीवन स्वरूप व कल्याण प्रभावित हो सकता है। पंचकूला महानगर क्षेत्र के प्रशासन के लिए वर्तमान कानूनी व्यवस्था में विभिन्न कमियां हैं। इन्हें सही करने की आवश्यकता थी। सरकार ने महानगर क्षेत्र के सतत, दीर्घकालीन तथा संतुलित विकास के लिए अनेक योजनाएं प्रस्तावित की हैं।
विज्ञापन

ये विधेयक भी हुए पास
मानसून सत्र के अंतिम दिन छह विधेयक पारित किए गए। इनमें भूमि अर्जन, पुनर्वासन और पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता अधिकार (हरियाणा संशोधन) विधेयक 2021, हरियाणा माल और सेवा कर (द्वितीय संशोधन) विधेयक 2021, हरियाणा लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) विधेयक 2021, हरियाणा परिवार पहचान विधेयक, 2021 (यथासंशोधित) और हरियाणा विनियोग (संख्या 3) विधेयक, 2021 शामिल हैं। विधेयकों को पारित करने के साथ ही सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed