फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Appointment process of new Lokayukta started, notification issued

नए लोकायुक्त की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू, अधिसूचना जारी

Wed, 14 Jul 2021 10:48 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Appointment process of new Lokayukta started, notification issued
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने नए लोकायुक्त की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी है। मुख्य सचिव विजय वर्धन ने नियुक्ति को लेकर 13 जुलाई को अधिसूचना जारी की है। वर्तमान लोकायुक्त जस्टिस एनके अग्रवाल का कार्यकाल इसी महीने 17 जुलाई को पूरा हो रहा है। सरकार इसके तुरंत बाद नए लोकायुक्त की नियुक्ति के मूड में है।
विज्ञापन

मुख्य सचिव की अधिसूचना अनुसार मुख्यमंत्री मनोहर लाल नए लोकायुक्त की नियुक्ति से पहले विधानसभा स्पीकर, नेता प्रतिपक्ष और सुप्रीम या पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के साथ विचार-विमर्श करेंगे। उसके बाद निुयक्ति पर मुहर लगाई जाएगी।
विज्ञापन

हरियाणा लोकायुक्त कानून, 2002 की धारा 3 (2 ) में हरियाणा के मुख्यमंत्री का स्पीकर, नेता प्रतिपक्ष और मुख्य न्यायाधीश के साथ इस विषय पर चर्चा करना अनिवार्य है। हरियाणा लोकायुक्त कानून की धारा 3 के अनुसार प्रदेश के लोकायुक्त की नियुक्ति राज्यपाल, मुख्यमंत्री की सलाह पर करते हैं। अगर लोकायुक्त पद पर नियुक्त होने वाला व्यक्ति सुप्रीम कोर्ट का जज अथवा किसी हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस हैं या रह चुके हैं तो मुख्यमंत्री, भारत के मुख्य न्यायाधीश और यदि व्यक्ति किसी हाईकोर्ट का जज है या रह चुका है तो पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से इस विषय पर विचार-विमर्श करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकायुक्त कानून में यह भी स्पष्ट उल्लेख है कि मुख्यमंत्री इस परामर्श के लिए बाध्य भी नहीं हैं। लोकायुक्त की नियुक्ति में मुख्यमंत्री का निर्णय की अंतिम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed