फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Appeal: Police has launched a campaign to prevent drug addiction: DCP, District Police teams are running the campaign from September 20 to October 15

अपील : पुलिस ने नशे की रोकथाम के लिए चलाया है अभियान: डीसीपी, जिला पुलिस की टीमें 20 सितंबर से 15 अक्तूबर तक चला रही हैं अभियान

Fri, 24 Sep 2021 01:50 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
Appeal: Police has launched a campaign to prevent drug addiction: DCP, District Police teams are running the campaign from September 20 to October 15
पंचकूला। डीसीपी मोहित हांडा ने बताया कि नशे की रोकथाम के लिए जिले में अभियान चलाया गया है। इस अभियान में पंचकूला पुलिस की क्राइम टीम और अन्य यूनिट मिलकर काम कर रही है। यह अभियान 20 सितंबर से शुरू किया गया है। इसे 15 अक्तूबर तक चलाया जाएगा। इसमें उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मचारियों और टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

डीसीपी मोहित हांडा ने बताया कि नशा हमारी युवा पीढ़ी को दलदल में फंसा रहा है। इसकी रोकथाम के लिए लोगों को आगे आना चाहिए। इसके लिए युवी पीढ़ी को जागरूक करने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि नशे की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार के साथ-साथ हरियाणा पुलिस भी बड़े स्तर पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि नशा परिवार में कलह का तो कारण बन रहा है, साथ ही कई मामूली झगडे़ भी नशे के कारण होते हैं। डीसीपी मोहित हांडा ने बताया कि नशे की लत स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।
विज्ञापन

आमजनता से नशे के काले कारोबार की रोकथाम के लिए पुलिस को सहयोग देने की अपील की है। उन्होंने लोगों से कहा है कि नशे का अवैध कारोबार करने वालों की सूचना 100 नंबर थाने में दें। हरियाणा पुलिस की तरफ से जारी टोल फ्री नंबर 1800-180-1314 पर सूचना दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed