फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Alleged abduction of the councilor Yogesh Sharma

पार्षद का कथित अपहरण: शिकायत पर पंचकूला पहुंची राजस्थान पुलिस, क्या बोला पीड़ित भाई?

Wed, 16 Sep 2026 10:38 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, पंचकूला
माई सिटी रिपोर्टर, पंचकूला Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 16 Sep 2026 10:38 PM IST
सार

शिकायतकर्ता राकेश शर्मा ने पुलिस को बताया कि उनके भाई योगेश शर्मा को 10 सितंबर को कुछ लोग घर से अपने साथ ले गए थे। उनके साथ योगेश की पत्नी अंजू और दोनों बच्चे भी थे।

विज्ञापन
Alleged abduction of the councilor Yogesh Sharma
Crime demo - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

राजस्थान के अलवर जिले की रामगढ़ नगरपालिका के निर्दलीय पार्षद योगेश शर्मा के कथित अपहरण की शिकायत की जांच के लिए राजस्थान पुलिस पंचकूला पहुंची। परिजनों ने आशंका जताई थी कि योगेश शर्मा, उनकी पत्नी और दोनों बच्चों को कुछ लोग अपने साथ ले गए हैं और पंचकूला के एक रिसॉर्ट में ठहराया गया है। शिकायत में कांग्रेस से जुड़े लोगों पर उन्हें ले जाने का आरोप लगाया गया था। रामगढ़ पुलिस की टीम ने शिवजोत रिसॉर्ट पहुंचकर जांच की, लेकिन वहां योगेश शर्मा नहीं मिले।

विज्ञापन


रिसॉर्ट में दूसरे पार्षद ठहरे मिले
पुलिस की जांच में रिसॉर्ट में लक्ष्मणगढ़ और राजगढ़ क्षेत्र के भाजपा समर्थित पार्षदों के ठहरने की जानकारी मिली। करीब 60 लोगों की बुकिंग नितिन नाम के ट्रैवल एजेंट के जरिये कराए जाने की बात सामने आई। मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने खुद को केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का सहायक बताया। पुलिस ने रिसॉर्ट में उपलब्ध रिकॉर्ड की जानकारी जुटाने के साथ सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली।

विज्ञापन

भाई ने छह दिन से मोबाइल बंद होने की बात कही
शिकायतकर्ता राकेश शर्मा ने पुलिस को बताया कि उनके भाई योगेश शर्मा को 10 सितंबर को कुछ लोग घर से अपने साथ ले गए थे। उनके साथ योगेश की पत्नी अंजू और दोनों बच्चे भी थे। राकेश के मुताबिक, योगेश का मोबाइल करीब छह दिन से बंद है और परिवार को उनकी जानकारी नहीं मिल रही थी। राकेश ने दावा किया कि उन्हें योगेश के पंचकूला स्थित शिवजोत रिसॉर्ट में होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद वह परिवार के साथ पंचकूला पहुंचे। उनका कहना है कि रिसॉर्ट के बाहर उन्होंने एक एसयूवी में योगेश और उनकी पत्नी को कुछ लोगों के साथ देखा था लेकिन बच्चे नजर नहीं आए। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

सीसीटीवी समेत अन्य पहलुओं की जांच
सूचना मिलने पर रामगढ़ पुलिस की टीम रिसॉर्ट पहुंची और वहां ठहरे लोगों की जानकारी लेने के साथ सीसीटीवी फुटेज भी देखी। जांच के दौरान योगेश शर्मा रिसॉर्ट में नहीं मिले। रामगढ़ चौकी के जांच अधिकारी कृपाल ने बताया कि पुलिस को लिखित शिकायत मिली थी। शिकायत के आधार पर टीम पंचकूला पहुंची और रिसॉर्ट की जांच की। सीसीटीवी समेत अन्य पहलुओं को भी देखा गया, लेकिन योगेश शर्मा वहां नहीं मिले। पुलिस अब योगेश शर्मा और उनके परिवार के बारे में जानकारी जुटा रही है। शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed