फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Capt Amarinder Singh and Education Minister retaliated on Manish Sisodia statement over school ranking

स्कूल पर सियासत: अमरिंदर सिंह और शिक्षा मंत्री ने सिसोदिया पर किया पलटवार, पंजाब आने का दिया न्योता

Sun, 13 Jun 2021 10:08 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 13 Jun 2021 10:08 AM IST
सार

शिक्षा मंत्री सिंगला ने सिसोदिया के बयान को झूठा और आधारहीन बताया है। पंजाब को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्कूलों के परफारमेंस ग्रेडिंग इंडेक्स (पीजीआई) में चोटी का दर्जा मिला है लेकिन दिल्ली को सर्वोच्च पांच राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों में भी यह दर्जा हासिल नहीं हुआ है। दिल्ली को छठे स्थान पर रखा गया है।

विज्ञापन
Capt Amarinder Singh and Education Minister retaliated on Manish Sisodia statement over school ranking
कैप्टन अमरिंदर सिंह, मनीष सिसोदिया। - फोटो : फाइल

विस्तार

केंद्र सरकार द्वारा पंजाब के सरकारी स्कूलों पर जारी की गई रिपोर्ट पर आम आदमी पार्टी ने सवाल उठाया है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि केंद्र सरकार ने अपनी एक रिपोर्ट में पंजाब के खस्ताहाल सरकारी स्कूलों को देश में नंबर वन बताया है। ये रिपोर्ट केंद्र की मोदी सरकार और पंजाब की कैप्टन सरकार की 2022 के चुनावों से पहले की जुगलबंदी को दिखाती है। सिसोदिया के इस बयान पर अब पंजाब के शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला और मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पलटवार किया।

विज्ञापन


आप का स्कूलों वाला मॉडल हुआ बेनकाब
दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया द्वारा पंजाब को बदनाम करने की नीयत से की जा रही बयानबाजी पर तीखी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) अपने स्कूलों को मॉडल बताती है। लेकिन पंजाब के स्कूल अव्वल आने से बेनकाब हो गए हैं। अब मनीष सिसोदिया की बेचैनी अनर्गल बयानबाजी से स्पष्ट नजर आ रही है।

विज्ञापन

सिंगला ने कहा कि पंजाब ने मेरिट के आधार पर यह दर्जा हासिल किया है। दिल्ली के शिक्षा मंत्री पंजाब में आने वाले चुनाव को ध्यान में रखते हुए राजनीतिक लाभ लेने के लिए झूठ बोल रहे हैं। शिक्षा मंत्री ने आप सरकार को पंजाब आने का न्योता दिया, जिससे वह सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर में सुधार करने के लिए कांग्रेस सरकार से सीख ले सकें।

सिसोदिया के बयान पर कैप्टन ने किया पलटवार
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि साल 2022 विधानसभा चुनाव में अपनी प्रत्यक्ष हार को पहले से भांपते हुए आम आदमी पार्टी अनावश्यक हल्ला मचाया रही है। कैप्टन ने सिसोदिया की राजनीतिक टिप्पणियों को ‘अंगूर खट्टे हैं’ वाली कहावत से जोड़ते हुए कहा कि दिल्ली ने इस सूची में बड़ी मुश्किल से छठी रैंक हासिल की है। 

यह स्पष्ट है कि अरविंद केजरीवाल की पार्टी हर चीज को राजनीतिक नजरिए से देखती आई है। मनीष सिसोदिया द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके (कैप्टन) के बीच छिपे समझौते के आरोप पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आप लीडरशिप चुनावी राजनीति में इतनी घबराई हुई है कि इसे स्कूल शिक्षा जैसे बुनियादी मामलों में भी चुनावी साजिश दिखाई देने लगी है।

असली तथ्य यह है कि आम आदमी पार्टी साल 2017 विधानसभा चुनाव में बुरी कारगुजारी दिखाने से लेकर पिछले चार साल में पंजाब के राजनीतिक क्षेत्र में कोई भी प्रभाव छोड़ने में नाकाम रही है। उसे साल 2022 के चुनाव में अपना हश्र दिखाई दे रहा है।
 
कैप्टन का सिसोदिया को पंजाब आने का न्यौता
कैप्टन ने सिसोदिया को पंजाब आने का न्यौता देते हुए कहा कि आप पंजाब आओ, मैं आपको हमारे स्कूलों की कारगुजारी दिखाऊंगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने प्राथमिकता के आधार पर स्कूलों की कायाकल्प का जिम्मा उठाया था और केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा हाल ही में साल 2019-20 की जारी परफारमेंस ग्रेडिंग इंडेक्स (पीजीआई) के नतीजों से हमारे प्रयासों की सफलता की झलक साफ नजर आती है। 

सिसोदिया द्वारा मोदी और उनके (कैप्टन) बीच ‘जुगलबंदी’ के आरोपों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘अगर आप सचमुच ही दिल्ली की शिक्षा प्रणाली में सुधार लाने के लिए इच्छुक हैं तो आपको मेरे साथ जुगलबंदी करनी चाहिए और मैं आपको सिखाऊंगा कि स्कूलों की स्थिति को कैसे बेहतर बनाया जा सकता है।’ कैप्टन ने कहा कि जब उन्होंने मुख्यमंत्री के तौर पर सत्ता संभाली थी तो उस समय पर परफारमेंस ग्रेडिंग इंडेक्स में पंजाब की रैंकिंग 22वें स्थान पर थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed