फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   dushyant chautala jannayak janta party decision to give chance to young boys to join politics

'जजपा' की सभी इकाइयां और प्रकोष्ठ भंग हुईं, अब युवाओं के साथ अनुभवी चेहरों को मिलेगी जगह

Sat, 11 Jul 2020 11:20 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 11 Jul 2020 11:20 AM IST
विज्ञापन
dushyant chautala jannayak janta party decision to give chance to young boys to join politics
जननायक जनता पार्टी - फोटो : फाइल फोटो
जननायक जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने बड़ा फैसला लेते हुए सभी प्रमुख इकाइयों और प्रकोष्ठों को भंग कर दिया है। सावन में ही पार्टी नया रूप लेगी। पार्टी संस्थापक और पूर्व सांसद डॉ. अजय चौटाला के सुझाव पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी, प्रदेश कार्यकारिणी, सभी जिला व हलका कार्यकारिणी व प्रकोष्ठ को भंग किया गया है। बहुत जल्द नए पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी। युवा जोश के साथ अनुभवी चेहरों को संगठन में स्थान देने की तैयारी है।
विज्ञापन


जजपा के प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने बताया कि विधानसभा चुनाव के बाद से ही पार्टी संगठन को नया रूप देने पर विचार चल रहा था। पहले स्थापना दिवस पर 9 दिसंबर 2019 को सिरसा और इसके बाद 17 मार्च को चंडीगढ़ में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में इस बारे में निर्णय लेने का अधिकार पार्टी संस्थापक डॉ. अजय चौटाला को दिया गया था।
विज्ञापन


इसके बाद कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन के चलते आगे की चर्चा को स्थगित कर दिया गया था। अब पार्टी ने संगठन विस्तार और बदलाव के काम में तेज़ी लाते हुए सभी पदाधिकारियों को पदमुक्त कर नए स्वरूप के लिए रास्ता तैयार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निशान सिंह ने बताया कि हरियाणा के अलावा दिल्ली में बनाए गए पदाधिकारी भी पदमुक्त किए गए हैं। वहां के लिए भी नए संगठन की घोषणा जल्द की जाएगी। नए पदाधिकारियों की घोषणा तक विभिन्न पदों पर नियुक्त नेता, कार्यकर्ता पद पर अपनी जिम्मेदारी निभाते रहेंगे।

व्यस्तता में बनाई गईं कार्यकारिणी, प्रकोष्ठ
निशान सिंह ने कहा कि डेढ़ साल पहले विपरीत परिस्थितियों में पार्टी की स्थापना करने के तुरंत बाद जींद उपचुनाव लड़ा। 3 महीने बाद लोकसभा चुनाव और फिर विधानसभा चुनाव लड़ने के व्यस्त समय के दौरान ही पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठ, कार्यकारिणी और जिला इकाइयां बनाई गई थीं।


20 दिसम्बर 2019 से 20 जनवरी 2020 तक प्रदेश में सदस्यता अभियान चलाकर पार्टी के साथ लाखों नए सदस्य जोड़े हैं। कम समय मिलने के बावजूद ज्यादातर पदाधिकारियों ने अपनी क्षमता से अधिक कार्य किया, जिसकी बदौलत गठबंधन सरकार में शामिल होकर लोगों की सेवा कर रहे हैं। निशान सिंह ने सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed