फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Akali BJP will wage a joint struggle against Captain amrinder singh, punjab government

कैप्टन सरकार के खिलाफ साझा संघर्ष करेंगे अकाली और भाजपाई, दोनों दलों की बैठक में फैसला

Fri, 05 Jun 2020 01:45 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 05 Jun 2020 01:45 PM IST
विज्ञापन
Akali BJP will wage a joint struggle against Captain amrinder singh, punjab government
अकाली और भाजपाई
शिरोमणि अकाली दल (शिअद) और भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस सरकार पर पंजाब के खजाने की खुली लूट का आरोप लगाते हुए जनता से की जा रही नाइंसाफी के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने का फैसला किया है। दोनों दलों की तालमेल कमेटी की वीरवार को बैठक में आम लोगों, औद्योगिक सेक्टर को तुरंत राहत देने और शराब घोटाले के कारण सरकारी खजाने को 5600 करोड़ के नुकसान की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई।
विज्ञापन


तालमेल कमेटी की बैठक की अध्यक्षता शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने संयुक्त रूप से की। बैठक में फैसला किया गया कि राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर से मिलकर मांग पत्र सौंपा जाएगा, जिसमें शराब, बीज व राशन घोटाले की निष्पक्ष जांच के अलावा गन्ना किसानों की बकाया राशि का तुरंत भुगतान कराने की मांग की जाएगी। तालमेल कमेटी ने माना कि सरकार ने मुख्य सचिव और मंत्रियों के बीच समझौता करवाकर 5600 करोड़ रुपये के शराब घोटाले पर परदा डालने की कोशिश की है।
विज्ञापन


दोनों प्रधानों ने कहा कि किसानों से सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। खेत मजदूर, दिहाड़ीदार और छोटे कामधंधे वालों ने बीते तीन महीने में अपनी रोजी-रोटी गंवा दी, लेकिन राज्य सरकार ने उनके लिए कुछ नहीं किया। बैठक में बलविंदर सिंह भूंदड़, जत्थेदार तोता सिंह, प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा, महेश इंदर सिंह ग्रेवाल, डा. दलजीत सिंह चीमा, सिकंदर सिंह मलूका और बिक्रम सिंह मजीठिया के अलावा भाजपा के दिनेश शर्मा, अविनाश राय खन्ना, तरुण चुघ, मदनमोहन मित्तल, जीवन गुप्ता, सुभाष शर्मा और मलविंदर सिंह कंग भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed