फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   After the elections of five states, farmers will start the struggle again

पांच राज्यों के चुनाव के बाद किसान फिर शुरू करेंगे संघर्ष

Thu, 17 Feb 2022 01:32 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 01:32 AM IST
विज्ञापन
After the elections of five states, farmers will start the struggle again
चंडीगढ़। संयुक्त किसान मोर्चा पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद अपनी लंबित मांगों को लेकर फिर से संघर्ष शुरू करने का एलान करेगा। संयुक्त मोर्चा में शामिल जत्थेबंदियों ने बुधवार को पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनाव रैलियों के विरोध का आह्वान किया था। इसके तहत बुधवार को जत्थेबंदियों ने राज्यभर में तहसील और डीसी दफ्तरों के आगे प्रधानमंत्री के पुतले फूंके और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

राज्य में विभिन्न स्थान पर विरोध प्रदर्शनों का नेतृत्व डा. दर्शनपाल, जोगिंदर सिंह उगराहां, सुरजीत सिंह फुल, जगजीत सिंह ढल्लेवाल, सुखपाल सिंह डफर, हरपाल सिंह संघा, हरदेव सिंह संधू, इंदरजीत सिंह कोटबुड्डा, गुरबख्श सिंह बरनाला, मेजर सिंह पुनावाला, अवतार सिंह मोहलों, जोगिंदर सिंह उगराहां, बलवंत सिंह बहराम के, जसविंदर सिंह साइयां वाला, सुखजिंदर सिंह खोसा, हर्षइंदर सिंह ढिल्लों, किशनगढ़, सतनाम सिंह बागड़ियां, रघुबीर सिंह भंगाला खेमकरन, भुपिंदर सिंह होशियारपुर समेत कई जत्थेबंदियों के नेताओं ने किया।
विज्ञापन

किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि दिल्ली की सीमाओं से आंदोलन खत्म करते समय केंद्र सरकार ने किसानों से जो वादे किए थे, उन्हें अब तक पूरा नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि पांच राज्यों के चुनाव के बाद संयुक्त किसान मोर्चा अगले संघर्ष का एलान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed