{"_id":"6340914277f4a459a600aa65","slug":"after-tgt-kaushal-nigam-now-recruits-pgt-panchkula-news-pkl464773394","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीजीटी के बाद कौशल निगम ने अब पीजीटी की भर्ती निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीजीटी के बाद कौशल निगम ने अब पीजीटी की भर्ती निकाली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। हरियाणा कौशल रोजगार निगम की ओर से टीजीटी (ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर) के बाद अब पीजीटी (पोस्ट ग्रेजुएट टीचर) की भर्ती भी निकाल दी है। हालांकि, निगम की ओर से न तो कुल पदों का ब्यौरा दिया गया है और न ही विषय के अनुसार पदों की जानकारी दी गई है। भर्ती के लिए आवेदन 7 अक्तूबर से कर सकेंगे और आवेदन की अंतिम तिथि 6 नवंबर रखी गई है।
कुल 11 विषयों के अध्यापकों के लिए यह भर्ती होगी। इनमें बायोलॉजी, कामर्स, अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, भूगोल, हिंदी, इतिहास, गणित, भौतिक विज्ञान, राजनीतिक विज्ञान और संस्कृत विषय शामिल हैं।
इसके अलावा, हरियाणा लोक सेवा आयोग की ओर से भी करीब 5 हजार पदों पर पीजीटी की भर्ती निकाली जानी है। आयोग ने इसके लिए तमाम तैयारियां कर ली हैं। संभावना है कि आगामी सप्ताह में पदों को विज्ञापित किया जाए। एचपीएससी के एक अधिकारी ने बताया कि पीजीटी भर्ती के लिए तमाम तैयारियां कर ली हैं।