फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   dere sacha sauda admitted, had voted for SAD in 2017: Sunil Jakhar

आखिरकार डेरा सच्चा सौदा ने मान ही लिया, 2017 में अकाली दल को दिए थे वोट: सुनील जाखड़

Wed, 15 Jul 2020 12:28 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Wed, 15 Jul 2020 12:28 PM IST
विज्ञापन
dere sacha sauda admitted, had voted for SAD in 2017: Sunil Jakhar
सुनील जाखड़ - फोटो : अमर उजाला
पंजाब कांग्रेस के प्रधान सुनील जाखड़ ने कहा है कि डेरा सच्चा सौदा के पैरोकारों द्वारा यह स्वीकार करना कि उन्होंने 2017 में शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के पक्ष में वोट डाले थे, से यह साफ हो गया है कि शिअद ने वोटों के लिए डेरा सच्चा सौदा से सौदेबाजी की थी।
विज्ञापन


मंगलवार को चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए जाखड़ ने कहा कि अब तक तो इस बारे में लोगों के बीच यह संदेह था लेकिन डेरे ने खुद ही यह बात सार्वजनिक करके आम लोगों के संदेह को सच में बदल दिया है। उन्होंने कहा कि वोटों की खातिर और अकाली दल के कहने पर ही डेरामुखी को माफी दी गई थी।
विज्ञापन


ऐसा करके अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल सिख पंथ के गुनाहगार साबित हो गए हैं। जाखड़ ने कहा कि अकाली दल को पंथ से छेका जाना चाहिए। उन्होंने पंथक जत्थेबंदियों से अपील की कि वे शिअद की डेरा सच्चा सौदा के साथ साठगांठ सार्वजनिक होने के बाद अकाली दल को पंथ से छेकने की कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाखड़ ने आगे कहा कि अब तक कभी भी डेरा सच्चा सौदा ने यह नहीं माना था कि उसने किसी खास पार्टी के हक में वोट दिए हैं, लेकिन उनकी तरफ से अब पहली बार यह सार्वजनिक तौर पर मान लेने के बाद अकाली दल और डेरे की साठगांठ साफ हो गई है।

जाखड़ ने कहा कि 2017 के चुनाव से पहले बेअदबी की दुखद घटनाएं, बहबल कलां गोलीकांड, डेरामुखी के लिए माफीनामा और डेरा मुखी की फिल्म को पंजाब में चलाने की इजाजत देने की घटनाओं की कड़ियां अब अपने आप सारा सच बयान कर रही हैं।


जाखड़ ने कहा कि 2015 के बाद घटित उक्त घटनाओं के आपराधिक पक्ष की तो पुलिस जांच कर रही है और कानून अपना काम करेगा। जाखड़ ने सभी पंथक जत्थेबंदियों से अपील की कि ताजा घटनाक्रम के बाद वे शिअद को श्री अकाल तख्त साहिब की हिदायत के बावजूद पंथ विरोधियों के साथ साठगांठ रखने के लिए पंथ से छेका जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed