{"_id":"66006144fa304329070e75ad","slug":"admission-in-government-schools-from-5th-and-8th-to-12th-will-be-till-31st-july-pkl-office-news-c-16-1-pkl1082-383027-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: 5वीं व 8वीं से 12वीं तक सरकारी स्कूलों में 31 जुलाई तक होगा दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: 5वीं व 8वीं से 12वीं तक सरकारी स्कूलों में 31 जुलाई तक होगा दाखिला
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) से संबंधित सभी सरकारी व मान्यता प्राप्त स्कूलों के लिए दाखिला शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इन स्कूलों में 5वीं व 8वीं से 12वीं तक की कक्षाओं के लिए 31 जुलाई तक दाखिला होगा। बोर्ड ने सभी स्कूलों के आदेश लागू करने के निर्देश दिए हैं। आदेशों के अनुसार रिजल्ट जारी होने के 15 दिन के अंदर सभी विद्यार्थी स्कूल में जाकर दाखिला ले सकते हैं। जो भी विद्यार्थी देरी से दाखिला लेंगे, उनकी 75 प्रतिशत हाजिरी होना जरूरी है। स्कूलों की तरफ से भी यह सुनिश्चित किया जाएगा कि खासकर बोर्ड की कक्षाओं वाले विद्यार्थियों को हाजिरी पूरी होनी चाहिए। स्कूल प्रमुख की भी यह यकीनी बनाने की जिम्मेदारी होगी।
बोर्ड की तरफ से इसलिए शेड्यूल तैयार किया गया है, ताकि समय पर स्कूलों का सिलेबस पूरा हो सके और परीक्षाओं के लिए विद्यार्थी समय रहते तैयार हो सकें।
28 मार्च को नतीजे कर दिए जाएंगे जारी
सभी प्राइमरी, अपर प्राइमरी, सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों की तरफ से 28 मार्च तक नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की तरफ से इस संबंधित समूह जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। निर्देशों में कहा गया है कि 15 मार्च तक नॉन बोर्ड कक्षाओं की परीक्षाएं करवाई जा चुकी हैं। इन परीक्षाओं के नतीजे भी सभी स्कूलों की तरफ से तैयार कर लिए गए हैं, इसलिए 28 मार्च को पैरेंट्स टीचिंग मीटिंग (पीटीएम) के जरिये रिजल्ट जारी करने के साथ ही अभिभावकों को विद्यार्थियों की हाजिरी व उनकी उपलब्धियों के संबंध में जानकारी दी जानी चाहिए। सुबह 9 से 2 बजे तक पीटीएम का समय निर्धारित किया गया है, जिसमें अभिभावकों को हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करने के भी निर्देश जारी किए गए हैं।