फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Curfew, UT Administrator on the road, Chandigarh Fights Corona Fund announced

कर्फ्यूः हालातों का जायजा लेने सड़क पर उतरे प्रशासक बदनौर, चंडीगढ़ फाइट्स कोरोना फंड की घोषणा

Fri, 27 Mar 2020 11:30 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 27 Mar 2020 11:30 AM IST
विज्ञापन
Curfew, UT Administrator on the road, Chandigarh Fights Corona Fund announced
गवर्नर वीपी सिह बदनौर अफसरों के साथ हालात का जायजा लेते हुए - फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस से लड़ने के लिए प्रशासन के अधिकारी पूरी तरह मुस्तैद हैं। वीरवार को पूरे दिन अधिकारी शहर के अलग-अलग हिस्सों में गश्त लगाते रहे। स्थिति का जायजा लेने के लिए प्रशासक वीपी सिंह बदनौर खुद सड़क पर उतरे और प्रशासन के कार्यों की समीक्षा की। प्रशासक ने चंडीगढ़ फाइट्स कोरोना फंड की घोषणा करते हुए फंड में एक लाख रुपये का योगदान दिया। उन्होंने कहा कि इस वैश्विक महामारी से लड़ने में यह फंड कारगर साबित होगा।
विज्ञापन


प्रशासक ने शहरवासियों से अपील की कि अगर कोई व्यक्ति इस फंड में योगदान देना चाहता है तो वह यूटी के भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के बैंक खाते में चेक या ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से धन जमा कर सकता है। इसके अलावा प्रशासक ने शहर के कुछ हिस्सों में जाकर दूध, सब्जी और राशन के सामान आदि आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के प्रबंधों की जांच की।
विज्ञापन


वहीं, प्रशासन के अधिकारियों ने सेक्टर-26 होलसेल मार्केट और थोक मंडी का भी दौरा किया। इसके अलावा प्रशासन ने विभिन्न सेक्टरों और पेरीफेरी एरिया में सीटीयू की 70 बसों से वीरवार को डोर-टू-डोर फल और सब्जियों की बिक्री कराई। सभी बसों में दो या तीन वेंडरों को पुलिस के साथ भेजा गया था। प्रशासक ने घरों में दूध वितरण की भी समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्फ्यू का हो सख्ती से पालन : बदनौर
प्रशासक ने कर्फ्यू का सख्ती से पालन कराने के लिए पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को मोहाली और पंचकूला के जिला प्रशासन के साथ उचित समन्वय सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया, ताकि इन दोनों जिलों से शहर में अनावश्यक आवाजाही न हो। प्रशासक ने जीएमएसएच -16, जीएमसीएच-32 और पीजीआई में चिकित्सा व्यवस्था की भी समीक्षा की। यह निर्णय लिया गया कि कोरोना रोगियों के लिए आवश्यकतानुसार और जब भी आवश्यक हो, पर्याप्त बेड और आइसोलेशन वार्ड को तैयार रखा जाएगा।

रेडक्रॉस के खाते में जमा होगा फंड

इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी, यूटी चंडीगढ़
अकाउंट नंबर 3578152035
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, सेक्टर 17बी
आईएफएससी कोड- CBIN0280412
एमआईसीआर कोड- 160016002
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed