रायपुररानीः कार को बचाने के प्रयास में वॉल्वो बस पलटी, दस यात्री हुए घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़-देहरादून मार्ग पर गांव फिरोजपुर के नजदीक शनिवार शाम करीब सात बजे सीटीयू ट्रांसपोर्ट की वॉल्वो बस एक कार को बचाने के प्रयास में पलट गई। बस देहरादून से चंडीगढ़ जा रही थी। हादसे में दस यात्री घायल हो गए। उनको एंबुलेंस और निजी वाहनों से रायपुररानी अस्पताल पहुंचाया गया। थाना प्रभारी रामपाल सिंह भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।
बस के ड्राइवर अमरजीत सिंह ने बताया कि वह 45 सवारियों को बैठाकर देहरादून से चंडीगढ़ के लिए चला था। गांव फिरोजपुर के नजदीक विपरीत दिशा से ओवरटेक कर रही कार को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस कंडक्टर मोमन, रूपंत निवासी देहरादून, जसबीर निवासी ऊना हिमाचल, शिव जैन, आशीष, चरण सिंह, सुमित सहित दस यात्री घायल हो गए।
बस में सवार रायपुररानी निवासी यात्री विकास गर्ग ने बताया कि वह कालाअंब से रायपुररानी के लिए बस में चढ़ा था। रास्ते में हुए हादसे में बाल-बाल बच गया। रायपुररानी थाना प्रभारी रामपाल सिंह ने बताया कि हादसे में घायल सभी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना से जुडे़ अन्य कारणों की जांच की जा रही है।