फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   A family from Andhra Pradesh adopted a child in the adoption ceremony

Panchkula News: दत्तक ग्रहण समारोह में आंध्र प्रदेश के एक परिवार ने बच्चा लिया गोद

Wed, 13 Mar 2024 03:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
A family from Andhra Pradesh adopted a child in the adoption ceremony
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद के सेक्टर-15 स्थित शिशु गृह में मंगलवार को दत्तक ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में भारत विकास परिषद के संगठन मंत्री विक्रांत खंडेलवाल बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। आंध्र प्रदेश के एक परिवार ने कालका में छह माह पहले सड़क किनारे मिले एक बच्चे को गोद लिया है। परिषद की मानद महासचिव रंजीता मेहता ने विक्रांत खंडेलवाल को हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की गतिविधियों से अवगत करवाया।
विक्रांत खंडेलवाल ने शिशु गृह का दौरा किया और बच्चों से मुलाकात की। बच्चों की गतिविधियों को देखा। रंजीता मेहता ने विक्रांत खंडेलवाल को बताया कि हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद के 46 से अधिक सेंटर चल रहे हैं, जोकि प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कार्यरत हैं। इन सेंटरों में 18 वर्ष की आयु तक बच्चों का पालन पोषण किया जाता है। रंजीता ने बताया कि हाल ही में उन्होंने रोहतक में एक लड़की का कन्यादान भी किया, जोकि उनकी परिषद के बाल सदन में ही रह रही थी।
विज्ञापन

इस अवसर पर राजस्थान परिवार सेवा संस्था के अध्यक्ष पवन शर्मा, चार्टर्ड अकाउंटेंट प्रमोद वत्स, इंदर सिंह, राजेंद्र गुप्ता, सुधीर कुमार गर्ग, सेवमित्र, राज गर्ग, शिशु ग्रह की प्रभारी मिलन पंडित, सुपरिंटेंडेंट अमृतपाल कौर, सुपरवाइजर ईशा मलकानियां, आईटी एक्सपर्ट संजीत कुमार सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed