फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   कालका-पिंजौर कांप्लेक्स के पास काटे प्लाट

कालका-पिंजौर कांप्लेक्स के पास काटे प्लाट

Sun, 20 Jan 2013 05:31 AM IST
Panchkula
Panchkula Updated Sun, 20 Jan 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
पंचकूला। कालका-पिंजौर अरबन कांप्लेक्स से सटे इलाके में करीब 400 बीघा कृषि भूमि पर प्लाट काटकर कालोनी बनाने का मामला सामने आया है। प्रापर्टी डीलरों ने इसका नक्शा बनाकर जमीन को पूरी सपाट कर दी। जमीन पर लगे कई पेड़ों को भी काट दिया गया। जहां सड़कें बननी थीं, वहां पर भूमि को सपाट और साफ कर दिया गया। रजिस्ट्री होने वाली थी कि इसकी सूचना किसी ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उपायुक्त आशिमा बराड़ को दे दी। उपायुक्त ने मामले को डिस्ट्रिक्ट टाउन प्लानर (डीटीपी) को सौंप कर जांच करने को कहा है। डीटीपी ने जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच में यह साबित हो गया है कि इस भूमि पर कुछ लोग धांधली करने वाले थे। फिलहाल किसी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

हुडा के कालका-पिंजौर अरबन कांप्लेक्स से सटे गांव नग्गल भागा और कंडिआला गांव की 400 बीघा कृषि भूमि पर प्रापर्टी डीलरों की नजर लगी है। जब से हुडा का अरबन प्रोजेक्ट कालका में आया है, तब से आसपास की भूमि के रेट काफी बढ़ गए है। वर्णन योग्य है कि आसपास कृषि भूमि है। प्रापर्टी डीलरों ने किसानों को बहला-फुसलाकर उनकी जमीन की जीपीए अपने नाम करवाकर उस पर प्लाट काटने का फैसला लेकर करोड़ों रुपये कमाने के लिए धांधली शुरू कर दी। नियमों के मुताबिक प्लाट काटने और कालोनी बनाने के लिए सरकार से लाइसेंस लेना जरूरी है। इसके अलावा कृषि भूमि का कामर्शियल प्रयोग करने के लिए सरकार से चेंज आफ लैंड यूज (सीएलयू) लेना जरूरी होता है। इन कामों में करोड़ों रुपये लगते हैं और काफी मशक्कत करनी पड़ती है।
विज्ञापन

प्रापर्टी डीलरों ने इन झंझटों से दूर कालोनी काटने का प्लान बना लिया। भूमि को समतल कर दिया गया और जहां-जहां सड़क बननी थी, वहां पर उस जगह को साफ कर दिया गया। जांच के दौरान यह भी देखने सामने आया कि भूमि को समतल किया गया है, लेकिन अब तक किसी के नाम रजिस्ट्री नहीं कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त को पत्र लिखकर रजिस्ट्री पर रोक लगाएंगे
डीटीपी हितेश शर्मा ने प्राथमिक जांच में माना कि प्रापर्टी डीलरों ने धांधली करने की प्लानिंग शुरू कर दी थी। अब तक उनके हाथ में किसी की रजिस्ट्री नहीं आई है। उपायुक्त को पत्र लिखकर इलाके की रजिस्ट्री पर रोक लगाने की मांग की जाएगी। इलाके में कोई भी व्यक्ति बिना परमिशन के प्लाट और कालोनी नहीं काट सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed