{"_id":"146-14753","slug":"Panchkula-14753-146","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर दो में बनवाइए आधार कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर दो में बनवाइए आधार कार्ड
Panchkula
Updated Sat, 19 Jan 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। यदि आपका आधार कार्ड नहीं बना है तो परेशान होने की जरूरत नहीं। एमडीसी के बाद अब सेक्टर दो में पूर्व पार्षद और कांग्रेसी नेता पवन मित्तल के सहयोग से आधार कार्ड बनाने का एक शिविर राम मंदिर में लगाया गया है। राम मंदिर में पांच मशीनें लगाई गई हैं। इनमें से एक सीनियर सिटीजन तो दूसरी मशीन सेक्टर दो के निवासियों के लिए रिजर्व रखी गई है, जबकि बाकी मशीन में अन्य सेक्टरों के लोग अपना आधार कार्ड बनवा सकते हैं। यह शिविर 15 फरवरी तक चलेगा। मंदिर में रोजाना काफी संख्या में लोग अपना आधार कार्ड बनवाने आ रहे हैं।
पूर्व पार्षद पवन मित्तल ने बताया कि आधिकारिक तौर पर पंचकूला में प्रशासन की ओर से कोई भी आधार कार्ड का शिविर नहीं लगाया गया है। आधार कार्ड नहीं बनने से लोगों काफी परेशान हो गए। उसके बाद आधार कार्ड बनाने वाली कंपनी से संपर्क साधा गया और गुजारिश की गई कि सेक्टर में कैंप लगाकर सेक्टर निवासियों का आधार कार्ड बनाए, लेकिन इस दौरान देखा गया कि पूरे शहर को इसकी जरूरत है तो कैंप को सार्वजनिक कर दिया गया। कोई भी पंचकूला निवासी सेक्टर दो के राम मंदिर में आकर अपना आधार कार्ड बनवा सकता है। उन्होंने बताया कि आधार कार्ड बनवाने में कम से कम 15 से 20 मिनट लगते हैं। कैंप का समय सुबह साढ़े नौ बजे से लेकर शाम पांच बजे तक है। यह शिविर पिछले शनिवार से शुरू हुआ है। कैंप में राम मंदिर की ओर से पूरा सहयोग दिया जा रहा है।
इससे पहले एमडीसी में लगा था शिविर
वेलफेयर सोसाइटी एमडीसी की ओर से कम्युनिटी सेंटर में आधार कार्ड बनाने का शिविर लगाया गया था। यहां पर भी हजारों शहरवासियों ने अपने आधार कार्ड बनवाए। वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान प्रवीण कटारिया ने भी लोगों की परेशानी देखते हुए एमडीसी में शिविर में लगवाया था।
विज्ञापन
आधार कार्ड का शिविर लगाने की मांग की
नगर परिषद के उपप्रधान बीबी सिंघल ने जिला प्रशासन को पत्र लिखकर आधार कार्ड बनाने का शिविर लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि प्रशासन की ओर से अब तक आधार कार्ड बनाने की दिशा में कोई भी इनिशिएटिव नहीं लिया गया है। आधार कार्ड नहीं बनने से लोगों को काफी मुश्किलें आ रही हैं।