फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   पंजाब पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो लीगल सेल पहुंचे

पंजाब पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो लीगल सेल पहुंचे

Mon, 30 Jul 2012 12:00 PM IST
Panchkula
Panchkula Updated Mon, 30 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पंचकूला। पंजाब पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित परिवार पंचकूला लीगल सर्विसेस अथॉरिटी के पास पहुंचा। पीड़ित का आरोप है कि उसके जीजा ने उसकी बहन के सिर पर हथौड़े से वार कर गंभीर चोटे पहुंचाईं। उसके बाद चंडीगढ़ सेक्टर-32 में उसका इलाज हुआ। लालडू थाने के अंतर्गत लाहली चौकी के पुलिसकर्मी पहुंचे और पीड़िता के बयान भी लिए, लेकिन आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे परेशान पीड़ित परिवार नाडा साहिब में लगे लीगल सर्विसेस कैंप में पहुंच गया। वहां एडवोकेट मनबीर सिंह राठी ने शिकायत सुनी। राठी पीड़ित परिवार को सोमवार को पंजाब आईजी के सामने पेश करेंगे।
विज्ञापन

पीड़िता के भाई जसबीर सिंह और पिता गुलजार सिंह ने बताया कि आरोपी दहेज की मांग करता था और मना करने पर जमकर पिटाई की जाती थी। पांच जुलाई को दप्पर में उसकी बहन जगजीत कौर को उसके पति ने हथौड़े से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। 24 दिन बीतने को है, अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। मनबीर राठी ने बताया कि पंजाब के आईजी के सामने पेश करने के बाद यह केस चंडीगढ़ लीगल सर्विसेस अथॉरिटी को ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed